पाली

औचक निरीक्षण में खुलासा स्कूल में 16 का स्टाफ, 11 कर्मचारी नदारद

सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारी सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लाख जतन कर रहे हैं, लेकिन कार्मिकों को इससे कोई सरोकार नहीं है। इसका उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला।
2 min read
Jul 11, 2018
More than half the teacher missing from school
औचक निरीक्षण में खुलासा स्कूल में 16 का स्टाफ, 11 कर्मचारी नदारद

पाली. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पन्नालाल अहीर व रमसा के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी मुकेश मीना मंगलवार को जब हरियामाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, तो वहां नियुक्त 16 में से 11 कार्मिक अनुपस्थित मिले। स्थिति यह रही कि बच्चों के सुबह की प्रार्थना सभा भी अधिकारियों को करवानी पड़ी। इससे नाराज अधिकारियों ने कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। वहीं संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक को लिखा है। अधिकानियों ने बताया स्कूल में प्रधानाचार्य घेवरराम, व्याख्याता जब्बरचंद त्रिवेदी, भंवरलाल देवासी व रामलाल चौधरी अनुपस्थित थे। इसके साथ ही वरिष्ठ अध्यापक जानकीलाल अरोड़ा, लक्ष्मीनारायण व मल्लाराम चौधरी, अध्यापक लेवल द्वितीय तुलसाराम, शारीरिक शिक्षक हीरालाल मेवाड़ा, लिपिक गे्रड प्रथम मनोजकुमार गोयल तथा अध्यापक लेवल प्रथम नरपतसिंह चौहान भी अनुपस्थित मिले। संस्थापन रजिस्टर 2013 से अधूराविद्यालय में जांच करने पर कई अनियमितताएं सामने आई। वहां संस्थापन रजिस्टर 2013 के बाद से अपडेट नहीं किया गया था। शिक्षकों की ओर से दैनिक डायरी भी नहीं भरी जा रही। विद्यालय की कैशबुक भी पूरी नहीं भरी गई थी। विद्यार्थियों को गृहकार्य भी नहीं दिया जाना सामने आया।

ये कर्मचारी मिले अनुपस्थित

अधिकानियों ने बताया स्कूल में प्रधानाचार्य घेवरराम, व्याख्याता जब्बरचंद त्रिवेदी, भंवरलाल देवासी व रामलाल चौधरी अनुपस्थित थे। इसके साथ ही वरिष्ठ अध्यापक जानकीलाल अरोड़ा, लक्ष्मीनारायण व मल्लाराम चौधरी, अध्यापक लेवल द्वितीय तुलसाराम, शारीरिक शिक्षक हीरालाल मेवाड़ा, लिपिक गे्रड प्रथम मनोजकुमार गोयल तथा अध्यापक लेवल प्रथम नरपतसिंह चौहान भी अनुपस्थित मिले। इनका कहना है स्कूल में कई अनियमितताएं मिली। हमे ही प्रार्थना करवानी पड़ी। प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशक को लिखा गया है। अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए है। इसके साथ ही सभी लापरवाह शिक्षकों को कारण बाताओं नोटिस दिया है। साथ ही भविष्य में स्कूल में एेसी गलती नहीं हो। इसके लिए सभी को सख्त निर्देश दिए।

- मुकेश मीना, एडीपीसी, रमसा, पाली

Published on:
11 Jul 2018 11:14 am