पाली

राजस्थान में यहां दिनदहाड़े ही भतीजे ने कूट के वार से की ताई की हत्या, गिरफ्तार

राजस्थान में यहां दिनदहाड़े ही भतीजे ने कूट के वार से की ताई की हत्या, गिरफ्तार
less than 1 minute read
Dec 23, 2018
crime
crime

पाली।

राजस्थान के पाली जिले में हुई खौफनाक घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पाली जिले के सोमेसर गुड़ा एंदला थाने के बूसी गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक भतीजे ने कूट के वार से अपनी ताई की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव अस्पताल में रखवाया और आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार पाली जिले के सोमेसर, बूसी गांव निवासी लक्ष्मीदेवी (55) पत्नी खुमाराम घांची गांव के निकट अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान मृतका लक्ष्मी के देवर का बेटा नरेश खेत में आया और किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। गुस्से में नरेश ने कूट से लक्ष्मीदेवी पर वार किया। जिससे लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हत्या की वारदात की खबर सुन गांव में दशहत का माहौल बन गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

इस दौरान सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका लक्ष्मी का शव मोर्चरी में रखवाया। साथ ही आरोपी नरेश को भी गिरफ्त में लिया। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते आरोपी ने अपनी ताई की हत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
23 Dec 2018 05:27 pm
Published on:
23 Dec 2018 05:27 pm