पाली

VIDEO : पाली में एसपी ने संभाला पदभार, बोले- नशा रोकना व पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता

-पाली के नए एसपी राजन दुष्यंत मीडिया से हुए रूबरू
less than 1 minute read
Oct 18, 2021
VIDEO :  पाली में एसपी ने संभाला पदभार, बोले- नशा रोकना व पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता
VIDEO : पाली में एसपी ने संभाला पदभार, बोले- नशा रोकना व पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता

पाली। पुलिस लाइन में सोमवार शाम को पाली के नए एसपी राजन दुष्यंत मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि थानों तक पहुंचने वाले पीडि़तों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, जिले में फैल रहे स्मैक के नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए विशेष काम करेंगे।

इसके साथ ही महिलाओं व बालिका अपराध में कमी लाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान भी 24 घंटे सेवा में रहते हैं। उनके वेलफेयर के लिए काम करना। जिले में जुआ, सट्टे पर लगाम लगाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही सरकार की मंशा अनुरूप काम करेंगे। जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।

इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में जिले भर से आए पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने जिले में अपराध को कम करने, मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने आदि को लेकर एक टीम के रूप में काम करने की बात कही। इससे पहले एसपी ने सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार संभाला, एएसपी विपिन शर्मा, सीओ सिटी निशांत भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी गौतम जैन, सदर थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने उनका स्वागत किया।

Updated on:
18 Oct 2021 08:48 pm
Published on:
18 Oct 2021 08:46 pm