24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम

Pali Dumper Accident: पाली जिले के दीपावास रोड स्थित बेरा नवादिया के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छिन गईं। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

पाली

image

kamlesh sharma

Jun 24, 2026

Pali Road Accident

मृतक सुभाष नाथ और महेंद्र नाथ। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Pali Dumper Accident: रायपुर मारवाड़ (पाली)। कस्बे के दीपावास रोड स्थित बेरा नवादिया के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छिन गईं। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार दीपावास निवासी महेंद्र नाथ (19) पुत्र किशन नाथ कालबेलिया और उनका भांजा सुभाष नाथ (21) पुत्र रूमाल नाथ निवासी कपूरड़ी रायपुर, बाइक पर दीपावास से रायपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बेरा नवादिया के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक लापरवाही व तेज गति से वाहन चला रहा था।

शादी की खुशियां गम में बदलीं

मृतक महेंद्र नाथ के परिवार में इन दिनों शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। रिश्ते के भाई के विवाह को लेकर घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और खुशियों का माहौल था। लेकिन जैसे ही महेंद्र और उसके भांजे सुभाष की मौत की खबर घर पहुंची, शादी की खुशियां पलभर में काफूर हो गईं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आक्रोशित परिजन व ग्रामीण धरने पर बैठे

घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीण मौके पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा, आबादी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से दो युवकों की जान चली गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों से वार्ता कर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास शुरू किया।

टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत में चालक की मौत

वहीं दूसरा हादसा सोजत थाना क्षेत्र में हुआ है। बागावास ग्राम सरहद में बुधवार सवेरे एक दूध के टैंकर व ग्रेनाइट पत्थरों से भरे ट्रेलर की भीषण टक्कर में टैंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाल सोजत अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर किया गया। जिसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक का शव बांगड़ चिकित्सालय पाली की मोर्चरी में रखवाया है।