24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली में आवारा कुत्ते बने मुसीबत, एक ही दिन में बच्चों समेत 15 लोगों को बनाया शिकार

Pali Dog Attack: पाली शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र के आम्बेडकर नगर, शिव कॉलोनी, कृष्णा नगर सहित प्रताप नगर और मंडिया रोड क्षेत्र में मंगलवार को आवारा कुत्तों के हमले से दहशत फैल गई। अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन में आवारा कुत्तों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित 15 लोगों को काट लिया।
2 min read
Google source verification
Pali Dog Attack

पाली शहर में कुत्तों के हमले में घायल लोग, पत्रिका फोटो

Pali Dog Attack: पाली शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र के आम्बेडकर नगर, शिव कॉलोनी, कृष्णा नगर सहित प्रताप नगर और मंडिया रोड क्षेत्र में मंगलवार को आवारा कुत्तों के हमले से दहशत फैल गई। अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन में आवारा कुत्तों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित 15 लोगों को काट लिया। घटना के बाद परिजन घायलों को बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई।

इन्हे बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार पाली शहर के आम्बेडकर नगर निवासी दिवम (7) पुत्र कमलेश चौहान, मामा नाड़ी क्षेत्र की देवांशी (5) पुत्री राजेंद्र जोशी, महाराणा प्रताप नगर निवासी प्रेम (7) पुत्र सुरेश सरगरा, मंडिया रोड शिव नगर निवासी दलपत (8) पुत्र चंद्राराम चौकीदार तथा मोहन (10) पुत्र चंद्राराम चौकीदार को आवारा कुत्ते ने काट लिया।

इसके अलावा शिव कॉलोनी निवासी नैनाराम (75) पुत्र पाबूराम बंजारा, कृष्णा नगर पुलिस लाइन निवासी भावना (13) पुत्री हिम्मत सिंह, शिव कॉलोनी निवासी कीर्ति (28) पत्नी सोनू बगेल और ओमप्रकाश (40) पुत्र भलाराम प्रजापत सहित कुल 15 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए। घटना के बाद परिजन घायलों को तत्काल बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सभी का उपचार कर आवश्यक दवाइयां दीं और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई।

क्षेत्र में डर का माहौल, नगर निगम से कार्रवाई की मांग

शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र के आम्बेडकर नगर, शिव कॉलोनी, कृष्णा नगर सहित प्रताप नगर और मंडिया रोड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों को पकड़ने और कुत्तों के बधियाकरण जैसी कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्यादातर छोटे बच्चे बने शिकार

शहर के अलग-अलग कॉलोनियों में कुत्तों ने मंगलवार को कुल 15 लोगों को काटा। जिसमें से 9 छोटे बच्चे है। इसके अलावा दो महिलाओं व चार पुरूषों पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में नए व पुराने मरीज मिलकर मंगलवार को कुल 34 लोगों का उपचार कर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। घटना के बाद कॉलोनियों आवारा श्वानों को लेकर दहशत से लोग घरों में कैद रहे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से कुत्तों के बधियाकरण जैसी कार्रवाई करने की मांग की है।