पाली

जानें पाली जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों का विजन

Panchayati Raj Election 2020 : पाली जिले की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों ने पेश किया अपना विजन

2 min read
Feb 10, 2020
जानें पाली जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों का विजन

पाली। पंचायतीराज चुनाव 2020 [ Panchayati Raj Election 2020 ] के तीन चरणों में हुए चुनाव में जीत दर्ज करवा चुके जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पत्रिका के माध्यम से अपने क्षेत्र के विकास को लेकर विजन पेश किया।

जैतारण पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र- रामरवास कलां
सरपंच का नाम- समदुड़ी देवी
शिक्षा - साक्षर
उम्र- 64
प्राथमिकताएं
-जैतारण से रामावास कला तक सडक़ का निर्माण करवाना
-ढाणियों में बिजली, पानी व सडक़ की व्यवस्था
-रोडलाइट की व्यवस्था करवाना
-गोचर भूमि से बबूल हटवाकर नीम व खेजड़ी लगवाना
-गांवाई तालाब को मॉडल तालाब बनाना

निर्वाचन क्षेत्र- बांजाकुडी
सरपंच का नाम- दशरथ कंवर जोधा
शिक्षा - दसवीं
उम्र- 39
प्राथमिकताएं
-चारागाह विकसित करना
-गांवाई तालाब को मॉडल तालाब बनाना
-गांव में नियमित सफाई व्यवस्था
-पानी की निकासी को नालियां
-सरकारी योजना का लाभ जरूरतमंदों को पहुंचाना
गांव में सुविधायुक्त गार्डन विकसित करना

सुमेरपुर पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र- ढोला
सरपंच का नाम - मेघाराम परमार
शिक्षा - दसवीं
उम्र- 30
प्राथमिकताएं
-स्ट्रीट लाइट की सुविधा
-दू्रतगामी बसों का ठहराव सुनिश्चित करवाना।
-वंचित परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जुडवाना।
-स्वच्छ भारत अभियान में आमजन को शामिल करना।
-गंवई तालाब का सौन्दर्यीकरण करना।

निर्वाचन क्षेत्र- कोलीवाड़ा
सरपंच का नाम- तीजो देवी
शिक्षा - साक्षर
उम्र- 27
प्राथमिकताएं
-ग्राम पंचायत मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना।
-पेयजल व्यवस्था में सुधार
-सुमेरपुर से सिटी बस से जोडऩा।
-गली-मौहल्लों में सीसी रोड बनवाना।
-सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार।

मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र- निम्बली मांडा
सरपंच - सम्पत कंवर
शिक्षा - आठवीं
उम्र- 42
प्राथमिकताएं
-मेला चौक मे फैली गंदगी को साफ करना
-मेला चौक से बड़ी मार्ग की तरफ बड़ा नाला निर्माण करवाना
-सभी बेरों के मार्गो पर ग्रेवल सडक़ निर्माण करवाना
-पानी निकासी की व्यवस्था
-सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना

निर्वाचन क्षेत्र- चिरपटीया
सरपंच का नाम- उर्मिला मेघवाल
शिक्षा - आठवीं
उम्र- 22
प्राथमिकताएं
-पानी की निकासी का समाधान करवाना
-मुख्य चौराहों व पंचायत भवन में सीसी टीवी कैमरा लगवाना
-गांव मे पौधारोपण करवाना
-सीसी सडक़ों का निर्माण करवाना
-नाड़ी व तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाना

बाली पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र- भाटून्द
सरपंच का नाम- लासी देवी देवासी
शिक्षा - साक्षर
उम्र- 36
प्राथमिकताएं
-गांव की गलियों व सडक़ों की नियमित सफाई व्यवस्था
-गांव में रोडलाइट व्यवस्था सही करना
-सडक़ों का निर्माण करवाना।
-पेयजल व्यवस्था को सही करना।
-सरकारी स्कूलों के विकास में सहयोग की पहल करना।

निर्वाचन क्षेत्र- लालपुरा
सरपंच का नाम- रकमा देवी मीणा
शिक्षा - साक्षर
उम्र- 70
प्राथमिकताएं
-पंचायत के नए भवन व पटवारघर का निर्माण करवाना।
-लालपुरा विद्यालय क्रमोन्नत करवाना।
-लालपुरा-चिमनपुरा के बीच कच्ची सडक़ निर्माण करवाना।
-गांवों को जवाई योजना से जुड़वाना।
-सफाई व विद्युत व्यवस्था सुदृढ़

सोजत पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र- बिलावास
सरपंच का नाम- डिम्पल सीरवी
शिक्षा - एमटेक
उम्र- 31
प्राथमिकताएं
-गांवों में मीठा पेयजल उपलब्ध करना।
-गांव की क्षतिग्रस्त सडक़ें दुरुस्त करना।
-शौचालयों व नालियों का निर्माण।
-बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना।
-शिक्षा की गुणवत्ता बढाना।

निर्वाचन क्षेत्र- रूपावास
सरपंच का नाम - सीता देवी देवासी
शिक्षा - साक्षर
उम्र- 60
प्राथमिकताएं
-पेयजल व्यवस्था सुचारू करना।
-गांव की क्षतिग्रस्त सडक़े दुरुस्त करना।
-शौचालयों व नालियों का निर्माण।
-बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना।
-लुण्ड़ावास में चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना।

रोहट पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र- खारड़ा
सरपंच का नाम- गीगा देवी बावरी
शिक्षा - पांचवीं
उम्र- 40
प्राथमिकताएं
-सभी गांवों में रोड लाइट लगवाना
-सरकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करवाना
-सीवरेज लाइन लगवाना
-ग्राम पंचायत के सभी गांवों में सीसी सडक़ों का निर्माण करवाना
गांवों में पौधरोपण करवाना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना।

निर्वाचन क्षेत्र- सोनाईलाखा
सरपंच का नाम- किशन भारती
शिक्षा - दसवीं
उम्र- 52
प्राथमिकताएं
-ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना
-बालिका विद्यालय खुलवाना
-डामरीकरण करवाकर सडक़ों को दुरुस्त करवाना
-ग्रामीणों को मकानों के पट्टे जारी करवाना
-सोनाईलाखा में नई आबादी स्वीकृत करवाना

Published on:
10 Feb 2020 06:45 pm
Also Read
View All