पाली

मुआवजा नहीं मिला तो किसानों ने किया प्रदर्शन

-किसान संर्घष समिति ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
2 min read
Aug 06, 2018
Farmers performed in pali
मुआवजा नहीं मिला तो किसानों ने किया प्रदर्शन

पाली। सेंदड़ा-सुमेरपुर राजमार्ग संख्या 14 पर भूमि आवाप्ति का मुआवजा डीएलसी की दर से दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को किसान संर्घष समिति के पदाधिकारियों व जिले के किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर सुधीरकुमार शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मामले को लेकर न्यायालय ने भी डीएलसी दर पर मुआवजा दिलाने का फेसला समिति के पक्ष में कर रखा है।
किसानों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 14 पर भूमि अवाप्ति की राशि डीएलसी की दर से देने की मांग किसान संघर्ष समिति द्वारा की गई थी। जिस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पुरानी दरों पर राशि देने की बात कही थी, तब किसान संघर्ष समिति ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व निर्माण कंपनी के खिलाफ जिला कलक्टर के न्यायालय में एक वाद प्रस्तुत किया था। इसका फैसला किसानों के हित में सुनाते हुए किसानों को डीएलसी दर पर मुआवजा देने की बात कही गई थी। जिस पर एनएचएआई द्वारा इस फैसले के खिलाफ सेशन न्यायालय पाली में अपील की गई थी। यह अपील भी न्यायालय ने खारिज कर डीएलसी दर पर किसानों को मुआवजा देने का आदेश एनएचआई को दिया गया था। किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिलने पर समिति के पदाधिकारियों व जिले के किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि न्यायालय ने अपने आदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दोनों आवेदनों के अंतर्गत धारा 34 आर्बिट्रेशन कैंसिलेशन के तहत विरुद्ध अस्वीकार कर मुआवजा देने की बात कही है। इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरधारीसिंह मंडली व त्रिभुवन सिंह सहित जिले के सेंदड़ा व सुमेरपुर क्षेत्र के किसान मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री से मिला गाड़ोलिया लोहार समाज का प्रतिनिधि मंडल

पाली। गाड़ोलिया लोहार समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जोधपुर में
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला। उन्होंने गहलोत को समाज की
विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मीडिया प्रभारी धन्नाराम ने बताया कि
इस मौके मदनसिंह चौहान, रणजीत भाशा व जगदीश चौहान सहित कई जने मौजूद थे।

Published on:
06 Aug 2018 01:48 pm