
सोजत। राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत शहीदों के बड़े बड़े कटआऊट एवं तिरंगा ध्वज हाथों में थामे बड़ी संख्या में युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों व गणमान्यजनों ने सोमवार को जब तिरंगा रैली जैतारणिया गेट से रवाना हुई तो शहरवासियों ने पुष्प वर्षा व भारत माता के जयघोष करते हुए स्वागत किया।
तिरंगा रैली को बीईईओ नाहरसिंह राठौड़, समाजसेवी मनीष पालरिया, महेश गहलोत, प्रधानाध्यापक पुरूषोत्तमलाल गहलोत, पूर्व सैनिक अशोक सैन एवं गणमान्यजनों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली नगर के मुख्य बाजार, आडा बाजार, सब्जी मंडी, राजपोल होते हुए अंहिसा सर्कल पहुचीं जहां पर बीईईओ राठौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग से देश को आजादी मिली है। इस विरासत को संजोये रखना है। समाजसेवी मनीष पालरिया ने कहा कि आजादी कड़े संघर्ष के बाद प्राप्त हुई है।
हमें शहीदों की सौगात को संभाले रखना है। तिरंगा रैली में युवाओं व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा शहीद भगतसिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाषचंद बोस सहित शहीदों के कटआऊट व तिरंगे ध्वज के साथ राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा रैली में कवि कैलाशदान चारण, समाजसेवी महेश गहलोत, अब्दुल गनी ताजक, युवा नेता मनीष पालरिया, राज गुप्ता, अधिवक्ता पंकज त्रिवेदी, अशोक गहलोत, राजेश अग्रवाल, सोहन मेवाड़ा, हरिबाबु गोयल, चेतन व्यास, प्रभुलाल रांगी, कन्हैयालाल गुप्ता, सुरेश मेवाड़ा सहित विभिन्न संगठनों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत माता तेरा नाम रहेगा
घाणेराव। राजस्थान पत्रिका द्वारा आयोजित तिरंगा रैली कस्बे की राजकिय सीनियर विद्यालय से रवाना हुई। तिरंगा रैली में वन्दे मातरम्, भारत माता की जय माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा भारत माता तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते हुए विद्यार्थी शामिल थे।
तिरंगा रैली को प्रधान भेराराम मीणा, घाणेराव सरपंच चन्द्रा कंवर भाटी, उप सरपंच भरत सिंह देवल, माण्डीगड सरपंच केसाराम डाँगी, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र लोंगेशा व पूर्व सरपंच गुलाबचन्द खत्री ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों, क्षेत्रवासियों के साथ स्कूल स्टाप ने गगन भेदी जयघोष करते नारे लगाए।
रैली बस स्टैंड से ग्राम पंचायत, वाल्मीकि बस्ती, लोहारो का बास, मुख्य मस्जिद, सूरज कुंड, पोरवाल जैन पेढ़ी, सिग्वियो का वास, दमामियो का वास, कुम्हारो का बास, राजपूतो कि फ्लॉवनी, बाण माता मंदिर, ब्रह्मपुरी, कालिका मन्दिर, मैन बाजार होते हुए वड़ीवाडी गणपति स्कूल में समापन हुई। रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में तिंरगा झण्डा व पत्रिका रैली के बैनर इत्यादि लेकर चल रहे थे। रैली का विभिन्न संगठनों व क्षेत्रवासियों द्वारा जगह -जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला मेवाड़ा, शोभा कंवर, आदर्श स्कूल के प्राचार्य प्रकाशचंद, सीनियर स्कूल के प्रधानाचार्य रताराम चौधरी, बालिका विधियालय के प्रधानाध्यपक हरीराम परिहार, शाएशी, ब्रिजपाल सिंह खिची, देवाराम हिंगड़, नीतू मीणा, लीला मेघवाल, मांगीलाल भाटी, सन्तोष वैष्णव सहित बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित थे।
ग्रामीनों ने पुष्पवर्षा से किया रैली का स्वागत
नाड़ोल। राजस्थान पत्रिका की ओर से ग्राम पंचायत नाड़ोल के तत्वावधान मे राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय से सरपंच यशोदा वैष्णव के नेतृत्व मे तिरंगा रैली को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बस स्टेण्ड, सोमनाथ दरवाजा, मैन बाजार, नवीपाटी, चौधरियो बास, होली चोैक, राठौडा बास, रतन चौराया, मेघवालो का बडा बास सहीत मुख्य मार्गों से निकाली गई रैली में विद्यार्थी वन्दे मातरम् के नारे लगाते चल रहे थे। रैली का ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत भी किया गया।
गुंदोज में भी निकाली गई तिरंगा रैली
गुन्दोज। निकट खौड़ गांव में राजकिय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय परिचर से राजस्थान पत्रिका की और से तिरंगा रैली रवाना होकर गांव के मुख्य चौराहा पंचायत मुख्यालय, बालिका विधालय, मुख्य बाजार से होते हुए विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् व भारत माता की जय के नारे लगाए।
जयघोष से गुंजा सुमेरपुर कस्बा
सुमेरपुर। सुमेरपुर में राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में सोमवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न संगठनों के लोग शामिल थे। कस्बे से निकाली तिरंगा रैली का नगर पालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।