पाली

महिला की पत्थर से कूच कूच कर हत्या, इलाके में फैली दहशत

पाली के सरधना गांव निवासी 60 साल की शांति देवी पत्नी नाना काठात कनक कॉलेज के निकट जंगल में बकरियां चराने गई। खेत से हरी सब्जी लेकर वह घर लौट रही थी।
less than 1 minute read
May 27, 2023
photo_2023-05-27_13-17-37.jpg

पाली के सरधना गांव निवासी 60 साल की शांति देवी पत्नी नाना काठात कनक कॉलेज के निकट जंगल में बकरियां चराने गई। खेत से हरी सब्जी लेकर वह घर लौट रही थी। इस दौरान जंगल में एक युवक ने उस पर बड़े पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। पत्थर के कई वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद युवक ने मृतका के चेहरे का मांस नोंच कर खा लिया। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगा जिसे पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा और सेंदड़ा धौलाराम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान मुम्बई निवासी 24 साल के सुरेंद्र के रूप में हुई है। मृतक ने वृद्धा की निर्मम तरीके से हत्या क्यों की। इसको लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

युवक का मुंह खून से हुआ लाल
वृद्धा की हत्या के बाद आरोपी युवक ने वृद्धा का मुंह पूरी तरह नोंच लिया और उसका मांस खाया। जिससे उसका चेहरा खून से लाल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी है। आरोपी युवक ने अपनी शर्ट खोलकर मृत वृद्धा का चेहरा ढका।

मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
आरोपी मानसिक योगी जैसा व्यवहार कर रहा था। जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा है।

Updated on:
27 May 2023 01:16 pm
Published on:
27 May 2023 01:09 pm