पाली

डगमगाने लगी चिकित्सा व्यवस्था, गांवों के मरीजों से बढ़ रही बांगड़ अस्पताल की ओपीडी

- सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल के चलते बढ़ी जिला अस्पताल की ओपीडी - पुलिस को भी नहीं मिल रहा हड़ताल पर गए चिकित्सकों का ठिकाना    
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 1:39 PM IST
Doctor strike

पाली. सेवारत चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन जिले में चिकित्सा व्यवस्था के हालात डगमगाने लग गए है। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में हालात खराब है। पीएचसी व सीएचसी आयुष डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ के भरोसे संचालित हो रही है। इस हड़ताल का जिला मुख्यालय पर विशेष असर तो नजर नहीं आ रहा है। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज आने के कारण अस्पताल की ओपीडी बढ़ गई है। चिकित्सकों की मानें तो जिला मुख्यालय पर इस समय मौसमी बीमारी के कारण वैसे ही मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। वहीं अब जिला मुख्यालय पर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज भी पहुंच रहे है। ग्रामीण मरीजों की माने तो उनके क्षेत्र की कई पीएचसी है। जहां डॉक्टर नहीं होने के कारण उन्हें रैफर भी नहीं कर पा रहे है। इसके चलते मरीजों को सीधा ही पाली या निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है।

ओपीडी का आंकड़ा 1300

डॉक्टरों के अनुसार मौसमी बीमारी के कारण अभी अस्पताल की ओपीडी बढ़ी हुई है। साथ ही इस हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज भी जिला अस्पताल पर पहुंचने लगे है। इसके चलते अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 1300 से 1400 तक हो रही है।

निजी अस्पतालों से अपील, राहत फिर भी नहीं

इस हड़ताल को देखते हुए भले ही जिला कलक्टर व जनप्रतिनिधियों ने अपने - अपने क्षेत्रों के निजी अस्पतालों में हड़ताल तक मरीजों को नि:शुल्क सेवा देने की अपील की है। इस मामले में कई अस्पताल व डॉक्टरों ने हामी भी भर रखी है। लेकिन, इस अपील का लोगों तक फायदा नहीं पहुंच पा रहा है।

ओपीडी बढ़ी है

- सेवारत डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर चिकित्सा व्यवस्था की समस्या तो आई है। लेकिन, मेडिकल कॉलेज का स्टॅफ होने से मरीजों को परेशानी नहीं आने दे रहे है। अस्पताल में ग्रामीण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे अस्पताल की ओपीडी का आंकड़ा भी बढ़ा है।

- डॉ. एमएस राजपुरोहित, अधीक्षक, बांगड़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, पाली

Published on: