बाड़मेर

pali : 79 वी बार बैंककर्मी ने रक्तदान किया तो बालिकाएं भी नहीं रही पीछे

- महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

less than 1 minute read

फालना (पाली). स्थानीय एक महाविद्यालय में एक बैंक के तत्वावधान में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें कॉलेज की सात बालिकाओं ने रक्तदान किया। एक बैंक कर्मी ने 79 वीं बार रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर प्रभारी शौहेब अहमद ने बताया कि कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में एसपीयू जैन शिक्षण संघ फालना के संस्था सचिव शांतिलाल सुराणा, सह सचिव महेन्द्र भण्डारी, राजकीय महाविद्यालय बाली के प्राचार्य डॉ. प्रबोध पारीक, एसपीयू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेशचन्द्र अग्रवाल, राजकीय महाविद्यालय बाली के डॉ. माधोसिंह इन्दा, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक विजय गौड़ उपस्थित रहे। इस दौरान 93 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम में एसपीयू कॉलेज फालना एनएसएस, एनसीसी व छात्रसंघ के सदस्यों ने 26 यूनिट रक्तदान किया। जिसमें फालना की पाली अरबन कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत कर्मचारी भीकाराम गहलोत ने 79 वीं बार रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की सात छात्राओं ने स्व प्रेरित होकर रक्तदान कर छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अन्य शिविर में 67 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. गौतम शर्मा, डॉ. ललित परमार, डॉ. युधिष्ठिर शर्मा, अरविन्दसिंह चौहान, मोहम्मद यामीन, भावेश सुथार ने सहयोग दिया।

Published on:
09 Dec 2016 08:43 pm
Also Read
View All