कोटा

कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस जमा कराएगी डेढ़ करोड़ रुपए

चोरी, लूट, नकबजनी, जुआ-सट्टे के पुराने नोट

2 min read
Dec 22, 2016

पाली. जिले के 27 थानों के मालखानों में एक करोड़ 68 लाख सात हजार 354 रुपए के पुराने 500 व 1000 रुपए के नोट पड़े हैं। जिन्हें तय अवधि में जमा नहीं करवाया गया तो रद्दी हो जाएंगे। हाल ही में न्यायालय ने इन्हें राजकोष में जमा करवाने के आदेश दिए हैं। ऐसे में मालखानों के प्रभारी सब काम छोड़ इन दिनों मालखाना खंगाल जब्त पुराने नोट एकत्रित कर जमा करवाने की कार्रवाई में जुटे हंै। इसको लेकर महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (अपराध शाखा) ने भी राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों से पुराने जब्त नोटों का ब्योरा मांगा है।

ऐसे पकड़ में आई राशि

यह राशि चोरी, नकबजनी, लूट, संदिग्ध बरामदगी, जुआ-सट्टे में जब्त की गई है। जो फिलहाल सली चिट कर मालखानों में रखी हुई है। इनमें 500 और 1000 रुपए के नोट भी हैं।

सबसे ज्यादा गुड़ा एंदला में

गुड़ा एंदला थाने में सबसे अधिक 31 लाख 92 हजार 655 रुपए के पुराने 1000 व 500 के नोट हैं। सबसे कम पुराने नोट (4500 रुपए) बगड़ी नगर थाने के मालखाने में हैं। महिला थाने के मालखाने में एक भी पुराना नोट नहीं है।

थाना जब्त पुराने नोट

कोतवाली 11 लाख 34 हजार 363

औद्योगिक 6 लाख 11 हजार 940

सदर एक लाख 9590

रोहट सात लाख 54 हजार

गुड़ा एंदला 31 लाख 92 हजार 655

सुमेरपुर 21 लाख 12 हजार 600

तखतगढ़ 73 हजार 123

सांडेराव दो लाख 29 हजार 570

नाना 60 हजार 9 हजार 580

बाली 57 हजार

फालना दो लाख 34 हजार 459

रानी एक लाख 90 हजार

देसूरी 18 हजार 944

थाना जब्त पुराने नोट

सादड़ी 48 हजार

खिंवाड़ा एक लाख 40 हजार 700

सोजत 5 लाख 60 हजार 780

सोजत रोड सात हजार

सिरियारी 3 लाख 5 हजार 400

मारवाड़ दो लाख 3 हजार

बगड़ीनगर 4500

शिवपुरा 7000

जैतारण 3 लाख 57 हजार 290

सेंदड़ा 5 लाख 55 हजार 775

रायपुर 90 हजार 500

कालू 88 हजार 392

रास 56000

जारी है कार्रवाई

&मालखाने में जमा पुराने एक हजार व पांच सौ रुपए के नोट रोजकोष में जमा करवाने को लेकर थानाप्रभारियों को निर्देश दिए हैं। इसको लेकर अतिरिक्त पुलिस न्यायिक मजिस्ट्रेट (साम्प्रदायिक दंगा) से एक आदेश भी 16 दिसम्बर को प्राप्त हुआ था।

- दीपक भार्गव, पुलिस अधीक्षक

Published on:
22 Dec 2016 01:20 pm
Also Read
View All