पाली

लोकसभा चुनाव 2019 : पाली में उलटे हाथ की अंगुली पर स्याही लगाना दो कार्मिकों को पड़ा भारी, पढ़ें पूरी खबर…

-जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की तो दूसरे को किया निलम्बित
less than 1 minute read
May 02, 2019
Feature image

पाली। लोकसभा चुनाव में लापरवाही बरतने के आरोप में दो कार्मिकों पर गाज गिरी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के उलटे हाथ की अंगुली पर स्याही लगाने पर दो कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एक कार्मिक को निलम्बित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) पाली दिनेशचन्द जैन ने बताया कि मतदान दल संख्या 1037 के कार्मिक महेन्द्रकुमार ने मतदाताओं के बांए हाथ की तर्जनी की बजाय दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगा दी थी। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है, जबकि महेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण निलम्बित किया है।

बजरी खनन को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी
रायपुर मारवाड़। बजरी के अवैध खनन को लेकर रायपुर पुलिस की धरपकड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बीते तीन दिन में अलग-अलग गांवो में छापा कार्रवाई कर बजरी से लदे तीन ट्रेक्टर ट्रोली जब्त किए है। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि गुरूवार शाम को सूचना मिली कि बांसिया गांव के पास बजरी का अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने बजरी से लदा ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त किया। पुलिस टीम ने दो दिन पहले बर में बजरी से लदे दो ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त किए थे। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि बजरी के खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Updated on:
02 May 2019 09:32 pm
Published on:
02 May 2019 09:32 pm