पाली

पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक का सप्लायर, अब खुल सकते कई मामले

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Feb 12, 2019
Pali Police arrested Smack Supplier
पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक का सप्लायर, अब खुल सकते कई मामले

पाली। शहर के रामदेव रोड नगर क्षेत्र में स्मैक पकडऩे के मामले में पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई हैं। रामदेव रोड पुलिस चौकी प्रभारी अशोक चारण ने बताया कि पुलिस ने बीपीएल कॉलोनी शहीद भगत सिंह नगर निवासी प्रमोद उर्फ राजू मेवाड़ा पुत्र अशोक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.80 ग्राम स्मैक बरामद की। उसने स्मैक रवि हरिजन से लाना कबूला। इस पर पुलिस ने सप्लायर रवि को भी गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि शहर में स्मैक के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है। पूर्व में भी रामदेव रोड पुलिस चौकी स्टाफ ने यहां दो मामले में पकड़े थे। लोगों की शिकायतें भी मिल रही थी।

अफीम तस्करों की तलाश में खंगाले सीसीटीवी फुटेज
रायपुर मारवाड़। बाइक सवार दो तस्करों के अफीम से भरा बैग छोडकऱ फरार होने के मामले में पुलिस ने सबलपुरा व गुडिय़ा मार्ग पर रहने वाले ग्रामीणों से पूछताछ की। गांवों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हालांकि, तस्कर अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। इस मामले की जांच सोजत रोड थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार को दी गई है। थानाप्रभारी सुरेश चौधरी पुलिस टीम के साथ रविवार शाम गश्त करते हुए गुडिय़ा गांव पहुंचे। वहां से सबलपुरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो तस्कर तेज रफ्तार से आते नजर आए। पुलिस ने बाइक रुकवाने के लिए इशारा किया। इस पर तस्करों ने बाइक कच्चे रास्ते की तरफ दौड़ दी। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक के पीछे बैठा युवक बैग को झाडिय़ों में फेंक कर भाग गया। जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बैग जब्त कर तस्करों की तलाश की थी, लेकिन वे नहीं मिले थे। पुलिस ने बैग से सात किलो अफीम बरामद की थी।

शराब ठेकों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
पाली। जिले में आबकारी नीति वर्ष 2018-19 के तहत मदिरा दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिला कार्यालय, पाली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी गेमरा राम ने बताया कि मदिरा दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं मदिरा दुकानों से संबंधित जानकारी के लिए कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया। इसके दूरभाष नम्बर 02932-297111 है। इसके अतिरिक्त सोजत व पाली आबकारी वृत्त में आबकारी निरीक्षक मुरलीधर सौदा, आबकारी वृत्त बाली में गोपीलाल सोलंकी, सुमेरपुर में आबकारी निरीक्षक श भुसिंह तथा सोजत में आबकारी निरीक्षक मदनलाल से स पर्क कर सकते हैं।

Published on:
12 Feb 2019 12:10 pm