पाली

पाली: सरस गोल्ड दूध सस्ता, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत; नई दरें 15 अप्रेल से होंगी लागू

Saras Milk Price: आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से पाली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सरस गोल्ड दूध के दामों में कटौती की है।
less than 1 minute read
Apr 11, 2026
Saras Milk Price Increased
Photo- Patrika Network

Saras Milk Price: पाली। शादियों, धार्मिक आयोजनों व आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से पाली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सरस गोल्ड दूध के दामों में कटौती की है। यह नई दरें 15 अप्रेल 2026 की सुबह से लागू होंगी।

सरस गोल्ड दूध 500 एमएल पैक 33 रुपए का मिलेगा

संघ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, सरस गोल्ड दूध के 500 एमएल पैक व 6 लीटर पैक की दरों में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। नई दरों के अनुसार सरस गोल्ड 500 एमएल. पैक का उपभोक्ता मूल्य 33 रुपए तथा 6 लीटर पैक का मूल्य 396 रुपए निर्धारित किया गया है।

इस निर्णय से विशेष रूप से शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों, उत्सवों, हलवाइयों और होटलों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं ताजा सरस गोल्ड दूध उपलब्ध होता रहेगा।

दही 5 व 15 किलो पैक में भी उपलब्ध

संघ ने बताया कि सरस दूध के अलावा दही 5 व 15 किलो पैक (बाल्टी में), पनीर एवं छाछ 6 लीटर पैक भी आयोजनों के लिए ताजा और गुणवत्तायुक्त रूप में उपलब्ध हैं। सरस के उत्पादों की जानकारी के लिए उपभोक्ता सोहनी देवी प्रभारी - विपणन 9680907912, विपेंद्र सिंह प्रभारी एफजीएस 9413558821, राहुल दुग्ध विक्रय शाखा 9783092577 नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
11 Apr 2026 04:43 pm
Published on:
11 Apr 2026 04:43 pm