‘कन्या सेवा से बड़ा कोई परोपकार नहीं’

पाली । आलावास गांव स्थित आश्वासन बाल ग्राम आश्रम में गुरुवार शाम बाली क्षेत्र की दो बेटियों के हाथ पीले किए।  विवाह समारोह से पूर्व संत मदन
less than 1 minute read
• •
Nov 27, 2015
pali photo
pali photo
पाली । आलावास गांव स्थित आश्वासन बाल ग्राम आश्रम में गुरुवार शाम बाली क्षेत्र की दो बेटियों के हाथ पीले किए। विवाह समारोह से पूर्व संत मदन राजस्थान ने सत्संग करते हुए कहा कि दुनिया में श्रेष्ठ दान कन्यादान माना गया है। हर व्यक्ति को बेटियों को आगे बढऩे का पूरा मौका देना चाहिए।

संसार की गति बेटियों से ही चलायमान है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से बड़ा जीवन में कोई पाप नहीं है। इस मौके बाली निवासी सुमित्रा वाल्मीकि की दो पुत्रियों संध्या तथा सीमा का विवाह करवाया गया।

संत ने दोनों बेटियों को पंाच-पांच हजार रुपए नकद, चांदी की पायजेब, पैरों की बिछिया सहित खाने-पीने की सम्पूर्ण वस्तुओं का सहयोग किया। इस मौके आश्रम की निदेशिका मां श्रद्धा, बाली नगरपालिका उपाध्यक्ष सरस्वती, राधेश्याम पुरी, नरेश ओझा, सरस्वती गोस्वामी, सवराड़ सरपंच कैलाश सांवलोत मौजूद थे।
Published on:
27 Nov 2015 06:58 am
Also Read
View All
‘मैंने उन्हें पूरे एक साल पूछा’, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी को लेकर खोला राज, बोले- ‘100 बार पूछा था’

शारदीय नवरात्रि विशेष: आस्था बनेगी तरक्की का द्वार: विंध्य त्रिकोण से बदलेगी पर्यटन और रोजगार की तस्वीर,जानिए कैसे

आंध्र प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में? वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उठाए सवाल, बोले- विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन से रोका जा रहा

‘मौत को 528 घंटे पूरे…’, 20 लोग खोलेंगे मशहूर बिल्डर की मौत का राज ! इंदौर ऑफिस मे मिली थी डेडबॉडी

‘अपने भतीजे को कब गिरफ्तार करवाएंगे?’ कोलकाता भगदड़ के बाद सुवेंदु अधिकारी से TMC का सीधा सवाल