पाली

पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय में विज्ञान-गणित मेला-क्विज, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Aug 26, 2026
Rajasthan

आबूरोड @ पत्रिका. शहर के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मंगलवार को विज्ञान एवं गणित मेला व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेले में विद्यार्थियों ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग, मोटरसाइकिल, नेचुरल लेयर, एयर पॉल्यूशन जैसे नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
चार चरणों में हुई क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जरीन बानो प्रथम, आयेशा बानो द्वितीय, मुसर्रत जहां तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में भव्या टेलर प्रथम, श्रेया बारोट द्वितीय, स्नेहा मुखर्जी तृतीय रहीं। मॉडल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में शाहिनूर प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय, आरव शर्मा तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में खुशी प्रथम, सुनीता द्वितीय, इरम खानम तृतीय रहीं। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य सुरभि सिंहल ने सहभागिता की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान व गणित में रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Updated on:
05 Sept 2026 03:15 pm
Published on:
26 Aug 2026 06:02 am