पाली

पाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर जुआ पकड़ा, नौ गिरफ्तार

-कोतवाली पुलिस ने जुआरियों से बरामद किए 15 हजार रुपए
less than 1 minute read
Feb 11, 2020
पाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर जुआ पकड़ा, नौ गिरफ्तार
पाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर जुआ पकड़ा, नौ गिरफ्तार,पाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर जुआ पकड़ा, नौ गिरफ्तार,पाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर जुआ पकड़ा, नौ गिरफ्तार

पाली। शहर के बांगड़ अस्पताल के बाहर मंगलवार दोपहर को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक केबिन पर समूह बनाकर पर्ची पर जुआ खेलते हुए नौ जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 हजार रुपए बरामद किए हैं।

कोतवाली प्रभारी गौतम जैन के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की इत्तला पर बांगड़ अस्पताल के बाहर केबिन पर छापा मारा। यहां कुछ लोग समूह बनाकर जुआ पर्ची खेल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया। इनके खिलाफ पिछले लम्बे समय से शिकायतें मिल रही थी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए मोहसीन पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी उदयपुर रोड पिंडवाड़ा, देवाराम पुत्र अशोक हरिजन निवासी सर्वोदय नगर पाली, अजय गुजराती पुत्र हिम्मत भाई बागड़ी निवासी गरीब नवाज कॉलोनी पाली, आकाश पुत्र रामलाल बंजारा निवासी हिम्मत नगर पाली, लोकेश पुत्र मदनलाल वाल्मिकी निवासी न्यू शक्ति नगर पाली, खेत सिंह पुत्र दौलत सिंह रावत निवासी अम्बेडकर नगर पाली, धमेन्द्र पुत्र जुआमल सिंधी निवासी पीठ का बास पाली, अमजद पुत्र मोहम्मद अय्युब निवासी जुम्मा मस्जिद रोड पाली व मदनलाल पुत्र गंगाराम जैन निवासी मौखम पुरा रानी को गिरफ्तार किया।

Published on:
11 Feb 2020 08:10 pm