पाली

VIDEO : ‘मानवता’ का फर्ज अदा कर रही, यहां की पुलिस

-2 अप्रेल को दौलपुरा मार्ग पर मिला था अधेड़ सा व्यक्ति-लॉकडाउन के बाद तस्दीक करके भेजेगी उसके घर
less than 1 minute read
Apr 11, 2020
VIDEO : ‘मानवता’ का फर्ज अदा कर रही, यहां की पुलिस
VIDEO : ‘मानवता’ का फर्ज अदा कर रही, यहां की पुलिस

पाली/पावा। जिले के तखतगढ़ क्षेत्र के कोसेलाव पुलिस चौकी दो अप्रेल से मानवता का असली फर्ज अदा कर रही है। सुबह व शाम को चौकी में पकने वाला भोजन भी दे रही है। पहनने के लिए कपड़े भी दिए है। चौकी के बाहर बंद दुकान के आगे होम आइसोलेशन [ Home isolation ] के रुप में ठहरा रखा है। हालांकि दो अप्रेल को मेडिकल करवाकर बाल कटवाएं। हम बात कर रहे है भोला एवं भिखारी सा लगने वाले गिरधार शंकर की।

दरअसल, दो अप्रेल को चौकी में रात को फोन आया कि दौलपुरा मार्ग पर मुकेश माली के बेरे के समीप एक भिखारी प्रतित हो रहा एक व्यक्ति खड़ा है। चौकी पुलिस ने पकडकऱ मेडिकल करवाया। बाद में भोला स्वभाव के दिखने वाले उक्त व्यक्ति से पूछताछ की। तो उसने अपना नाम गिरधारी शंकर बताया। बोलचाल से धार बताया। लॉकडाउन के चलते चौकी के सामने उसको होम आइसोलेट को देखते हुए ठहरा दिया। सुबह एवं शाम उसे चौकी में पकने वाला नाश्ता एवं भोजन दे रहे है। पुलिस अब लॉकडाउन के खत्म होने के बाद उसे मध्यप्रदेश के धार का पता लगाकर सुपुर्द करने के मूड में है।

हाथ पर गुदे है मोबाइल नंबर
इस व्यक्ति के हाथ पर मोबाइल नंबर 9617706376 के हाथ पर मोबाइल नंबर गुदे हुए है। हालांकि पुलिस ने कॉल किया तो बंद बता रहा है।।

इनका कहना है...
दो अप्रेल को मिले भिखारी एवं भोला प्रतित इस व्यक्ति को होम आईसोलेट के रुप में चौकी के बाहर रखा गया है। लॉकडाउन के बाद उसका पता लगाकर सुपुर्दगी के प्रयास रहेंगे। -रामसिंह प्रभारी, पुलिस चौकी कोसेलाव, पाली।

Published on:
11 Apr 2020 06:04 am