पाली

परीक्षा कोचिंग : लाने हैं अच्छे अंक तो, पढ़ें पूरी खबर…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Feb 09, 2019
Political science lecturer given exam tips
परीक्षा कोचिंग : लाने हैं अच्छे अंक तो, पढ़ें पूरी खबर...

पाली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 2019 की परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। 12वीं बोर्ड में कला संकाय के तहत राजनीतिक विज्ञान विषय में अच्छे अंक कैसे प्राप्त किए जा सकते है। इसको लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरवा के राजनीतिक विज्ञान विषय के व्याख्याता भवंरसिंह कुम्पावत का कहना है विद्यार्थियों को रोजाना अध्ययन करना चाहिए। नोट्स बनाने चाहिए तथा किसी प्रकार का तनाव नहीं लेना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान
ब्लू प्रिंट का करें गहन अध्ययन - परीक्षा की तैयारी के दौरान बोर्ड द्वारा जारी ब्लूप्रिंट का गहनता से अध्ययन करना चाहिए। तैयारी के समय ध्यान रखें कि कौनसी इकाई या अध्याय से किस प्रकार के कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।
मॉडल पेपर हल करें - परीक्षा नजदीक आने पर ज्यादा से ज्यादा विषय के मॉडल पेपर निश्चित समय में हल करने का अभ्यास करें। इससे परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं परीक्षा में निर्धारित समय में पेपर हल करने में सहायता मिलेगी।
शब्द सीमा का ध्यान रखें - प्रश्नों का उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान रखें। राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा में खंड अ में 10 प्रश्न अति लघुत्तरात्मक (शब्द सीमा 20 शब्द) खंड ब में आठ प्रश्न लघुत्तरात्मक (शब्द सीमा 40 शब्द), खंड स में आठ प्रश्न लघुत्तरात्मक (शब्द सीमा 100 शब्द) एवं खंड द में तीन प्रश्न निबन्धात्मक (शब्द सीमा 200 शब्द) पूछे जाते है। परीक्षा में निर्धारित शब्द सीमा में सारगर्भित उत्तर लिखने से सर्वोत्तम अंक प्राप्त होते है तथा प्रश्न पत्र भी तय समय में हल किया जा सकता है।
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें - परीक्षा की तैयारी के दौरान बोर्ड के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को भी हल करना चाहिए। जिससे यह ज्ञात होता है कि परीक्षा में किस प्रकार से घूमाकर एवं विद्यार्थियों का ज्ञान कौशल एवं लेखन क्षमता परखने के लिए प्रश्न पूछे जाते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन - परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए चाहिए कि अध्याय के अभ्यास प्रश्नों को हल करने के अलावा अध्याय के अंदर से और बनने वाले अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी याद करना चाहिए।

Published on:
09 Feb 2019 11:48 am