पाली

अब पंचायतराज में डाक नहीं आएंगी

- आदेशों को शीघ्र भेजने के लिए पहल - मुख्यालय से डाक से नहीं भेजेंगे आदेश
2 min read
Mar 24, 2019
Posts will not be posted in Panchayat Raj
अब पंचायतराज में डाक नहीं आएंगी

, वाट्सएप पर जारी होंगे आदेश

पाली. अब पंचायतराज में किसी भी प्रकार की डाक नहीं आएंगी। पंचायतराज विभाग की ओर से अब वाट्एसप पर आदेश जारी होंगे। विभाग के शासन सचिव ने इस सम्बंध में जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है। प्रदेश में पंचायतराज विभाग ने कागज और समय बचाने के लिए नई पहल की है। इससे आदेश आने में देरी नहीं होगी।

जिला स्तर पर गु्रप बनेंगे
इसके तहत अब जिलास्तर पर भी अधिकारियों के गु्रप बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर तक आदेश वाट्सएप गु्रप पर ही भेजे जाएंगे। मुख्यालय की ओर से हार्डकॉपी के जरिए आदेश नहीं भेजे जाएंगेे। शासन सचिव व आयुक्त आशुतोष एटी पडणेकर के मुताबिक इससे कागजों की बर्बादी भी नहीं होगी और आदेश भी तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को मिल सकेंगे। जिन इलाकों में मोबाइल इंटरनेट की समस्या है। वहां कार्यालय के इ-मेल पर भी सरकारी आदेश व परिपत्र भी भिजवाए जाएंगे। वहीं विभाग की वेबसाइट पर ही रोजाना अपलोड होंगे। सूचना के अधिकार व न्यायिक प्रकरणों में ही हार्डकॉपी भिजवाई जाएंगी।

हाजरी के लिए भी हुई थी पहल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पिछली सरकार के समय वाट्सएप के जरिए उपस्थिति का नवाचार किया गया था। कई बार अफसरों ने वीडियों कॉलिंग के जरिए उपस्थिति भी क्रॉस चेक की गई। इसके बाद अब वाट्सएप के जरिए आदेश भेजने का निर्णय किया है।

कागज की बचत होगी
पंचायतराज विभाग में अब डाक से कोई आदेश व परिपत्र नहीं आएंगे। वाट्एसप गु्रप के जरिए आदेश जारी होने से कागज की बचत होगी। समय की भी बचत होगी। यह नया प्रयोग है। जिला स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर गु्रप बनाएंगे।

हरिराम मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिलापरिषद पाली

भागवत कथा आज से

पाली . रजत विहार कॉलोनी स्थित मेवाड़ा समाज छात्रावास में रविवार से भागवत कथा ज्ञान सप्ताह शुरू होगा। इसमें दोपहर एक से शाम पांच बजे तक संत गणेशराम महाराज कथा वाचन करेंगे। जबकि रोजाना सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक योगाचार्य योगोश्वरानंद योगाभ्यास करवाएंगे।

Published on:
24 Mar 2019 12:47 pm