Protest by Kshatra Purusharth Foundation : पाली के जिला कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
Protest by Kshatra Purusharth Foundation : पाली में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने केन्द्र व राज्य सरकार को साफ तौर पर चेताया है। फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर चेताया कि आरक्षण की विसंगतियों को दूर नहीं किया तो चुनाव में वोट की उम्मीद न रखें। कलक्ट्रेट के बाहर धरने में जिलेभर से लोग शामिल हुए।
धरनास्थल को संबोधित करते हुए पुरुषार्थ फाउंडेशन केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिग्विजय सिंह कोलिवाड़ा ने कहा कि विसंगतियों के कारण आर्थिक पिछड़ों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्र में आर्थिक पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की पात्रता में आय के साथ संपत्ति की शर्तों को भी शामिल किया गया है। यह न्यायोचित नहीं है। ज़िला प्रभारी अजयपाल सिंह गुड़ा पृथ्वीराज ने बताया कि केंद्र में अधिकतम आयु सीमा, न्यूनतम अर्हता, फीस आदि में अन्य वर्गों को मिले आरक्षण की तरह छूट दी जानी चाहिए। प्रमाणपत्र की वैधता भी एक वर्ष की अपेक्षा तीन वर्ष हो।
क्षत्रिय युवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक बहादुर सिंह सारंगवास ने इन शर्तों को नहीं हटाने पर चुनाव में बहिष्कार की बात की। धरने में मोहब्बतसिंह धींगना, हीरसिंह लोड़ता, करणसिंह लोरता, मनोहरसिंह निंबली उड़ा, ओमसिंह सोढ़ा, रूपेन्द्रपाल सिंह सारंगवास, प्रेम सिंह जाड़न, सवाईसिंह गुड़ाराम सिंह, झुंझारसिंह देणोक, विक्रमपाल सिंह, भगवत सिंह बगड़ी नगर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी मांगें
-आय की गणना अन्य क्रिमीलेयर आरक्षण की तरह केवल माता पिता की आय से की जाए।
- विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, छात्रवृत्ति आदि की सुविधा की जाए।
-राष्ट्रीय आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया जाए।