पाली

यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने परिवर्तित गाडी को दिया फालना पर विराम….

बान्द्रा से उदयपुर जा रही सुपरफास्ट गाड़ी के यात्रियों का बचा समय...
2 min read
Jul 03, 2018
indian railway
यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने परिवर्तित गाडी को दिया फालना पर विराम....


यात्री हित में परिवर्तित मार्ग की गाड़ी को दिया फालना पर विराम
पाली/फालना। उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर मण्डल के अधिकारियों ने यात्रियों के सुझाव पर सकारात्मक पहल के साथ तत्पर निर्णय कर परिवर्तित मार्ग से होकर आ रही बान्द्रा-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट 12995 को फालना में विराम दिया। जिससे रेलगाड़ी में यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्रियों को करीब 8 से 10 घंटों की समय की बचत के साथ अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे।

उत्तर पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक विवेक रावत व वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक जसराम मीणा से रेल यात्रियों ने अनुरोध किया कि बान्द्रा-उदयपुर सिटी सुपर फास्ट को फालना स्टेशन पर विराम दिया जाता है तो वे अपने गंतव्य स्थान नाथद्वारा, उदयपुर व अन्य स्थानों पर 10-12 घंटों की यात्रा से बचकर सडक़ मार्ग से मात्र 2-3 घंटों में पूर्ण कर सकेंगे।

इस पर रेलवे के अधिकारियों ने सकारात्मक सोच के साथ यात्रियों के हित को ध्यान में रखकर मण्डल रेल प्रबंधक व अधिकारियों से चर्चा कर इस रेलगाड़ी को फालना स्टेशन पर विराम देने से पूर्व आबूरोड रेलवे स्टेशन पर परिवर्तित मार्ग की गाड़ी को फालना में 2 मिनट का विराम देने का घोषणा करवाई। इससे फालना स्टेशन पर करीब 200 से अधिक यात्री जिसमें बड़ी संख्या में नाथद्वारा दर्शन करने आए श्रद्धालु व अन्य स्थानों पर जाने वाले रेल यात्री फालना स्टेशन पर उतरकर रेलवे प्रशासन के तुरन्त यात्री हित में लिए गए निर्णय की सराहना करते नजर आए। अजमेर मण्डल के वरिष्ठ जन सम्पर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने यात्री हित में निर्णय किया

रेलगाडिय़ों के ठहराव की मांग

सोजत. विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बुद्धाराम पनुसा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देकर रानीखेत एक्सप्रेस एवं इन्टरसिटी, पोरबंदर रेलगाडिय़ों का ठहराव सोजतरोड स्टेशन पर करवाने की मांग की है। ज्ञापन में रामचन्द्र भाटी, चम्पालाल बामणिया, निर्मल शर्मा सहित कइयों ने हस्ताक्षर किए।

Published on:
03 Jul 2018 03:36 pm