पाली

VIDEO : RBSE 12th Result 2019 : 12वीं के विज्ञान व वाणिज्य का परीक्षा परिणाम जारी, बेटियों ने मारी बाजी

-दोनों नतीजे घोषित होने के साथ ही उत्साहित नजर आए विद्यार्थी-वेबसाइट पर परिणाम जानने के लिए व्यस्त नजर आए विद्यार्थी
2 min read
May 15, 2019
Rajasthan Board 12th Result 2019
RBSE 12th Result 2019 : 12वीं के विज्ञान व वाणिज्य का परीक्षा परिणाम जारी, फिर बेटियों ने मारी बाजी

पाली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को बारहवीं के विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के नतीजे घोषित कर दिए है। अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में दोनों नतीजे जारी कर गए। इसके साथ ही विद्यार्थी भी वेबसाइट पर परिणाम जानने में जुट गए हैं।

बोर्ड के उच्चाधिकारी ने शाम 4 बजे अजमेर के राजीव गांधी सभागार स्थित हॉल में पहुंचे। यहां उन्होंने कंप्यूटर पर बटन दबाकर सबसे पहले बारहवीं विज्ञान का परिणाम जारी किया। इसके बाद उन्होंने बारहवीं कॉमर्स का परिणाम जारी किया। दोनों नतीजे घोषित होने के साथ विद्यार्थी वेबसाइट पर परिणाम जानने के लिए व्यस्त हो गए।

बेटियों ने मारी बाजी
अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम में बेटियां फिर अव्वल रही हैं। लडक़े उनके नतीजे से काफी पीछे रहे हैं।

बुधवार को साइंस और कॉमर्स का नतीजा घोषित हुआ। विज्ञान वर्ग में छात्राओं का परिणाम 95.86 और छात्रों का परिणाम 91.59 प्रतिशत रहा है। कॉमर्स वर्ग में छात्राओं का परिणाम 95.31 और छात्रों का 89.40 प्रतिशत रहा है।

बोर्ड ने जारी किया परिणाम
विज्ञान 92.88
वाणिज्य 91.46
विज्ञान छात्र 91.59
छात्रा 95.86
कॉमर्स छात्र 89.40
कॉमर्स छात्रा 95.31

फैक्ट फाइल 2018
विज्ञान वर्ग में विद्यार्थी. 242516

छात्र- 1 लाख 72 हजार
छात्राएं- 70 हजार 592

उत्तीर्ण छात्र- 80.08 प्रतिशत
उत्तीर्ण छात्राएं.90.33 प्रतिशत

वाणिज्य वर्ग में विद्यार्थी : 42116

छात्र- 27 हजार 720
छात्राएं- 14 हजार 396

उत्तीर्ण छात्राएं- 94.66 प्रतिशत
उत्तीर्ण छात्र- 89.23 प्रतिशत

गतवर्ष था ये नतीजा
गतवर्ष वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम 23 मई को घोषित किया गया था। विज्ञान का कुल परिणाम 86.60 प्रतिशत और वाणिज्य का 91.09 प्रतिशत रहा था। विज्ञान वर्ग में 1 लाख 48 हजार 529 प्रथम श्रेणी, 57 हजार 627 द्वितीय और 350 तृतीय श्रेणी में पास हुआ थे। 10 हजार 622 के सप्लीमेंट्री आई थी। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में 20 हजार 490 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 15 हजार 874 द्वितीय, 1 हजार 923 तृतीय श्रेणी और 75 सिर्फ उत्तीर्ण रहे थे। 1 हजार 949 के सप्लीमेंट्री आई थी। नियमित विद्यार्थियों का रिजल्ट 91.93 प्रतिशत और स्वयंपाठी का 28.26 प्रतिशत रहा था।

Updated on:
15 May 2019 06:18 pm
Published on:
15 May 2019 05:43 pm