पाली

Rajasthan Crime: जीजा ने साली से किया बलात्कार, पत्नी ने करवाया पति के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान में पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2025, 12:55 PM IST
rape case pali
प्रतीकात्मक तस्वीर

पाली। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ अपनी नाबालिग बहन से बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि एक विवाहिता ने थाने में रिपोर्ट दी कि 16 फरवरी सुबह उसकी छोटी और एक मंदबुद्धि बहन और उसका पति घर पर ही थे। आरोप है कि उसका पति उसकी छोटी बहन को जबरन दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पति से पूछा तो उसने बताया कि गलती हो गई

उसने बहन को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसकी नाबालिग बहन डर गई। उसने अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया। इस पर पति से पूछा तो उसने बताया कि गलती हो गई किसी को कुछ बताना मत समाज में बदनामी हो जाएगी।

रिपोर्ट में बताया कि वह मामला दर्ज करवाने आना चाहती थी, लेकिन इस दौरान उसकी दादी का देहांत हो गया। इससे वो व्यस्त हो गई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

Updated on:
22 May 2025, 12:55 PM IST
Published on: