
पाली। भाजपा अध्यक्ष और स्टार प्रचारक अमित शाह आज पाली, जालोर व सिरोही के दौरे पर होंगे। शाह पहले जालोर व सिरोही में संबोधित करेंगे। पाली में लोढ़ा स्कूल के सामने 2.15 बजे शाह आमसभा को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी, जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा और नगरपरिषद सभापति महेन्द्र बोहरा समेत पार्टी नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। वे हैलीकॉप्टर से पाली पहुंचेंगे। बांगड़ कॉलेज में हेलीपेड बनाया है। यह सभा जिले की पांच विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में बताई जा रही है।
पाली में सुरक्षा में 300 जवान, कड़े प्रबंध
शाह के पाली दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि शाह को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, इस लिहाज से यहां सुरक्षा के
प्रबंध भी कड़े किए गए है। सभा स्थल पर तीन सौ जवान तैनात किए गए हैं। मंच के पीछे भी पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं खुफियां एजेंसी भी नजर रख रही है। सभा स्थल पर सुरक्षा प्रबंध को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौका
देखा। महिला पुलिस, आरएसी सहित शहर के थानों का जाप्ता लगाया गया है।
योगी कल रास में, सुरक्षा कड़ी
पाली। उत्तर प्रदेश के मु यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक आदित्य नाथ योगी की भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पाली जिले के जैतारण क्षेत्र के रास गांव में कल सभा होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा ने बताया कि योगी बुधवार को 12 बजे रास गांव के मंडी में सभा करेंगे। इधर, सभा की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। एसपी राहुल प्रकाश ने इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
होमगार्ड देंगे विस चुनाव में ड्यूटी
पाली। विधानसभा चुनाव में होमगार्ड पुलिस की सहायता करेंगे। होमगार्डस टे्रनिंग सेन्टर के समादेष्टा जब्बरसिंह ने सभी होमगार्डस को दो दिस बर को अपने-अपने केन्द्र पर ड्यूटी देने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी।