27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : फेक न्यूज से सावधान रहने की ली शपथ
Play video

VIDEO : फेक न्यूज से सावधान रहने की ली शपथ

- ज्योति विद्या मंदिर व ऐश्वर्या कॉलेज में हुआ आयोजन
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 26, 2018

पाली। शहर के आशापुरा नगर स्थित ज्योति विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से शुद्ध का युद्ध व जन एजेंडा को लेकर बैठक हुई।

बैठक में पत्रिका की ओर से उपस्थित लोगों को फेक न्यूज को लेकर जागरूक किया। उन्हें बताया कि सोशल मीडिया पर आने वाले वीडिया, फोटो, मैसेज की सत्यता जांचने के बाद ही उसे आगे फोरवर्ड करने की बात की। क्योंकि देखने में आया है कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर कई जने फेक वीडियो, मैसेज फोरवर्ड कर देते है। जिससे कई बार साम्प्रदायिक सौहार्द तक बिगड़ जाता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पत्रिका के आह्वान पर शपथ ली की वे सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी मैसेज की पुख्ता जानकारी लेने के बाद ही आगे फोरवर्ड करेंगे साथ ही उन्होंने शपथ ली कि सात दिसम्बर को मतदान अवश्य करेंगे। इस दौरान शहरवासियों ने शहर की प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा दिलीप कर्मचंदानी ने कहा वर्तमान में सोशल मीडिया पर अधिकतर संदेश अनावश्यक व भ्रमित करने वाले होते है। चुनाव का समय चल रहा है इसलिए कोई भी मैसेज फोरवर्ड करने से पहले हमें उसकी पुख्ता जानकारी होनी जरूरी है कि वह मैसेज सही हैं या नहीं। इस दौरान पाली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक रोइसवाल ने भी फेक न्यूज को लेकर जागरूक रहने की सीख दी साथ ही सात दिसम्बर को मतदान अवश्य करने की बात कही। प्रधानाध्यापिका तृप्ति पाण्डेय ने फेक न्यूज की जानकारी देते हुए एक रेल दुर्घटना की फेक न्यूज का किस्साा सुनाया। दीप्ति चतुर्वेदी ने मतदान को संविधान द्वारा प्रदत्त सबसे बड़ा हथियार बताया तथा मतदान अवश्य करने की बात कही। रवीन्द्र कुमार जोशी ने सोशल मीडिया पर आने वाले संदेशों को आगे से आगे फोरवर्ड करने की से बचने की बात कही। राजेन्द्रसिंह भाटी, जयशंकर त्रिवेदी, परमेश्वर जोशी, पुखराज शर्मा, जब्बार अहमद, अकरम खान, ललित कुमार व्यास, प्रवीण शर्मा, विजयराज शर्मा, भंवरलाल जांगिड़ ने भी फेक न्यूज को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। तथा बिना सोचे समझे कोई भी मैसेज आगे से आगे फोरवर्ड करने से बचने की बात कही।

ली मतदान करने की शपथ
पत्रिका के आह्वान पर उपस्थित सभी लोगों ने सात दिसम्बर को मतदान करने एवं ईमानदार, समझदार व जवाबदेह जनप्रतिनिधि को चुनने की शपथ ली। कार्यक्रम में ज्योति शिक्षा संस्थान की अध्यक्ष शैल चतुर्वेदी, सचिव पवन कुमार पाण्डेय, शाला प्रभारी मीनाक्षी चतुर्वेदी, अशोक जोशी, आरव शर्मा, प्रिया शर्मा, पाबू सिंह , रजिया खिलेरी, फिरोज खान, रहीसा बानो शेख, निर्मला परिहार, कुसुम कंवर, लक्ष्मी मेंसन, नव्य शर्मा, सुमन मेवाड़ा, ओमप्रकाश पटेल, कन्हैयालाल राठौड़, कालूराम सोलंकी, पारसीदेवी, कमला पालीवाल, दिनेश प्रजापत, वंदना सेन, तरुण जोशी, किरण पालीवाल सहित कई जने उपस्थित रहे।

कॉलेज विद्यार्थियों ने भी लिए शपथ
शहर के नया गांव रोड स्थित ऐश्वर्या कॉलेज में सोमवार दोपहर को राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के तत्वावधान फेक न्यूज को लेकर चलाए जा रहे शुद्ध का युद्ध अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें पत्रिका टीम ने कॉलेज के विद्यार्थियों को सोशल मीडिया आ रही फेक न्यूजों को लेकर जागरूक किया। उन्हें बताया कि आज कल कोई भी सोशल मीडिया पर वीडिया, फोटो व मैसेज लिखकर फोरवर्ड कर लेता है ओर अधिकतर लोग बिना पूरी जानकारी लिए उसे आगे फोरवर्ड कर देते है। जबकि कई बार देखने में आया कि एक गलत सूचना आगे से आगे फोरवर्ड होकर देते है। कार्यक्रम में छात्रा किरण कंवर ने पूछा कि फेक न्यूज सोशल मीडिया पर फैलाने वाले के खिलाफ किस तरह कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। छात्र भूपेन्द्र ने भी कहा कि सोशल मीडिया पर आ रहे मैसेज में कौनसा फेक है इसकी जानकारी हम कैसे ले सकते है। कार्यक्रम में ऐŸवया कॉलेज प्रबंधक ताजवीरसिंह, शक्तिसिंह, अमित पिंडयार, मुकेश जोशी, कपिल नाहर का सहयोग रहा।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़