पाली

थम गया भौंपू प्रचार, छह विधानसभा सीटों पर कल मतदाता करेंगे मतदान

-अब घर-घर जाकर कर सकेंगे प्रत्याशी प्रचार, नहीं बजा सकते ढोल
2 min read
Dec 06, 2018
Rajasthan Legislative Assembly election 2018
थम गया भौंपू प्रचार, छह विधानसभा सीटों पर कल मतदाता करेंगे मतदान

पाली। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने और टिकट वितरण के बाद जिले में शुरू हुआ प्रचार-प्रसार का दौर बुधवार शाम पांच बजे थम गया। चुनावी सभाओं का दौर भी खत्म हो गया। प्रचार के अंतिम दिन जिले के सुमेरपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने पाली, जालोर व सिरोही के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। इधर, जिले के छह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे हर पार्टी के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ ढोल की थाप और थाली की झनकार के साथ रोड शो कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाने का जतन किया। पाली शहर में अलग-अलग दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने रोड शो किया। अब सात दिसम्बर को सुबह मतदान शुरू होगा। जो शाम तक चलेगा। इसके बाद
11 दिसम्बर को मतणगना की जाएगी।

छोडऩा पड़ा विधानसभा क्षेत्र
भौंपू प्रचार बंद होने के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रचारक, नेता और कार्यकर्ता वह क्षेत्र छोडकऱ चले गए हैं। जिनके वे मतदाता नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान समाप्ति से पूर्व के 48 घंटों के दौरान किसी प्रकार की सार्वजनिक सभा, लाउड स्पीकरों के उपयोग तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के राजनीतिक वॉयस मैसेज व बल्क मैसेज भी नहीं किए जा सकेंगे।

जिले में सूखा दिवस घोषित
जिला क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है। मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा। उडऩ दस्ते गठित किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति की ओर से इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अनुज्ञापत्रधारक का अनुज्ञा पत्र निरस्त या निलंबन किया जा सकता है।

जिले में इन स्टार प्रचारकों ने की सभा
25 नवम्बर को पाली, सुमेरपुर व सोजत में : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
28 नवम्बर को पाली में : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
29 नवम्बर को जैतारण के रास में : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
2 दिसम्बर को सोजत में : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह
3 दिसम्बर को रोहट में : केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत
4 दिसम्बर को सोजत रोड व बगड़ी नगर में : केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
5 दिसम्बर को सुमेरपुर में : पीएम नरेन्द्र मोदी

Published on:
06 Dec 2018 10:49 am