Shadi Se Pahle Dulha-Dulhan Bhage: 17 फरवरी को बिंदोरी और अन्य कार्यक्रम हुए। 18 को शादी से ठीक पहले सवेरे दूल्हा गायब हो गया। काफी घंटे तलाश करने के बाद पता चला कि वह मुंबई पहुंच गया और उसनी अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। परिवार ने इस बीच कोतवाली थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Pali News: पाली शहर में एक ही दिन में दो अलग.अलग जगहों से दूल्हा और दुल्हन शादी से ठीक पहले घर छोड़कर भाग गए। एक तरफ नया गांव इलाके से भागे दूल्हे ने मुंबई पहुंचकर दूसरी स्वजाति की लड़की से शादी कर ली, वहीं दूसरी ओर सुमेरपुर रोड क्षेत्र से दुल्हन अपने इंदौर के प्रेमी के साथ फरार हो गई। इन घटनाओं ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी और समाज में चर्चाओं का विषय बन गईं।
नया गांव में शादी की तैयारियों के बीच भागा दूल्हा
दूल्हा और उसका परिवार मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था। उनके रिश्तेदार और परिवार के अन्य सदस्य पाली रहते थे। वे खुद भी मूल रूप से पाली के ही रहने वाले थे और कारोबार के लिए मुंबई शिफ्ट हुए थे। इस बीच पाली की लड़की से शादी की बात चली। परिवार मुंबई से पाली पहुंचा। लड़का और लड़की दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। 18 फरवरी को शादी तय थी। दूल्हे ने खुद खाने के मेन्यू से लेकर शादी के वेन्यू तक सब कुछ डिसाइड किया। लेकिन उसके मन में क्या चल रहा था किसी को पता नहीं चला। 17 फरवरी को बिंदोरी और अन्य कार्यक्रम हुए। 18 को शादी से ठीक पहले सवेरे दूल्हा गायब हो गया। काफी घंटे तलाश करने के बाद पता चला कि वह मुंबई पहुंच गया और उसनी अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। परिवार ने इस बीच कोतवाली थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उधर दुल्हन कर गई कांड, फेरों से पहले इंदौर पहुंच गई, दूल्हा वेट करता रह गया
एक और मामला सुमेरपुर रोड इलाके का है। टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। परिजनों का कहना है कि शादी 17 फरवरी को तय थी। दुल्हन सवेरे करीब ग्यारह बजे दुल्हन की ड्रेस पहने घर के बाहर निकली और बताया की पार्लर जाकर आ रही है। कुछ देर के बाद पता चला कि वह इंदौर निवासी जिस गणेश नाम के युवक के साथ संपर्क में थी, उसी के साथ फरार हो गई। परिजनों का कहना है कि लड़का उसकी पसंद का था, फिर भी उसने शादी से पहले धोखा दे दिया। इन दो घटनाओं से दो नहीं चार परिवारों का सम्मान टूटा है और उनको परेशानी उठानी पड़ी है। पुलिस दोनों केस की जांच कर रही है।