पाली

बजरी खनन पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इतने ट्रक किए जब्त

बजरी खनन पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इतने ट्रक किए जब्त
less than 1 minute read
May 13, 2019
Feature image

पाली।

राजस्थान में बजरी खनन ( Illegal gravel mining in Rajasthan ) पर रोक लगाए जाने के बाद भी बजरी माफिया धड़ल्ले से अवैध रूप से खनन कर रहा है। वहीं, पुलिस भी लगातार अवैध खनन को लेकर कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस ने पाली जिले की निमाज पुलिस चौकी पर सोमवार सुबह खेडा महाराजपुरा गांव में कार्रवाई कर बजरी से भरे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया। बजरी से भरे ट्रैक्टरों को निमाज पुलिस चौकी रखवाया गया है । निमाज पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह देवड़ा, कांस्टेबल अशोक कुमार, अजीत सिंह, किशना राम मय जाब्ता सूचना पर नदी क्षेत्र में पहुंचे। आसरलाई नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर जैतारण जा रहे तीन ट्रैक्टरों को खेड़ा महाराजपुरा गांव के पास पकड़ा। जब्त ट्रैक्टरों को निमाज पुलिस चौकी लाया गया। खनिज विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई हैं।

जानकर बताते है कि उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की नदियों में पुलिस कार्रवाई के बावजूद अब भी लगातार बेख़ौफ़ बजरी का खनन हो रहा है। अवैध खनन के चलते नदियों में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। नदियों में देर रात को नदियों में जेसीबी व अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ट्रैक्टर एवं डंपर बजरी से भरे जा रहे हैं।

जानकारों के अनुसार अवैध बजरी माफिया द्वारा जिले से बाहर बजरी ऊंचे दामों पर सप्लाई की जा रही है। जैतारण उपखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के मोहराई, आसरलाई, फूलमाल, खेड़ा महाराजपुरा, लासनी, निंबोल, पिपलिया खुर्द, चावंडिया, कुड़की, रास समेत क्षेत्र की नदियों में अवैध बजरी का खनन जोरों पर चल रहा है। प्रशासन व खनिज विभाग की प्रभावी कार्रवाई के अभाव में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं।

Published on:
13 May 2019 09:01 pm