Weather Update : प्रदेश में सर्द हवाओं और घने कोहरेे का असर जारी है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। सर्दी का असर अधिक देखने को नहीं मिलेेगा। पाली जिले में छाया कोहरा बुधवार को छंट गया।
Weather Update : राजस्थान में सर्द हवाओं और घने कोहरेे का असर जारी है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। सर्दी का असर अधिक देखने को नहीं मिलेेगा। पाली जिले में छाया कोहरा बुधवार को छंट गया। लेकिन, सर्दी बढ़ गई। सर्द हवा ने बदन को भेदा। इससे लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। पाली में न्यूतमन तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पाली जिले के अरावली की वादियों की तलहटी वाले क्षेत्रों के साथ मगरा में बसे गांवों व शहरों में सर्दी मैदानी इलाकों से अधिक रही। उन क्षेत्रों में कोहरा भी छाया रहा। पाली शहर में भी सुबह के समय हल्का कोहरा रहा।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले सात दिन में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। वहीं 12 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। उसके प्रभावी होने पर हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं से प्रदेश में भी सर्दी का असर थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि विक्षोभ कमजोर होने से उसकी भी संभावना कम है।
शुष्क रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पाली के साथ ही जोधपुर व बीकानेर संभाग में अभी मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व चूरू में गुरुवार को घना कोहरा छा सकता है। वहीं हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में सर्द दिन रहने के साथ कोहरा छाने की संभावना है।