पाली

राजस्थान में यहां एक क्लर्क ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर किया बलात्कार, किसी को नहीं बताने की दी धमकी

-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
May 24, 2019
Rape from a girl student in Rani police station area of Pali district
राजस्थान में यहां एक क्लर्क ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर किया बलात्कार, किसी को नहीं बताने की दी धमकी

पाली। जिले के रानी थाना पुलिस ने नाबालिग स्कूली छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी जालोर जिले के सांचौर पंचायत समिति में क्लर्क है, जिसकी गिरफ्तारी की सूचना पुलिस ने पंचायत राज विभाग को भेजी है।

पाली जिले के रानी थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने आरोप लगाया कि गुड़ा भीम सिंह निवासी वने सिंह राजपूत पिछले लम्बे समय से किसी से मोबाइल नंबर लेकर उसे मोबाइल पर कर परेशान कर रहा था। घटना वाली रात को फोन पर धमका कर आरोपी उसे घर से बाहर बुलाया और बाद में डरा धमका कर उसे अपने घर ले गया।

जहां नशीला पदार्थ पिला कर उससे बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

Published on:
24 May 2019 06:20 pm