
पाली।
मरुधर केसरी मिश्रीमल महाराज के ३५वें पुण्य स्मरण दिवस को लेकर रविवार को महावीर नगर स्थित मरुधर केसरी स्वाध्याय सदन संस्था का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाजबंधुओं ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह को लेकर सुबह रूई कटला स्थित आचार्य रघुनाथ स्मृति जैन भवन से गाजे-बाजे के साथ वरघोड़ा रवाना हुआ। वरघोड़े में शामिल बगियों में लाभार्थी लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे तो जैन समाज के लोग भगवान महावीर के जैकार लगाते हुए चल रहे थे। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वरघोड़ा महावीर नगर स्थित स्वाध्याय सदन पहुंचा। जहां शुभ मुर्हूत में मरुधर केसरी स्वाध्याय सदन संस्था का उद्घाटन जैन संत सुकुन मुनि, अतिथि पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, मांगीलाल गांधी, मांगीलाल लुणावत, विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेन्द्र बोहरा आदि ने किया। उसके बाद भवन में चांदी का कलश स्थापित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भामाशाहों का बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन काफ्रेंस नई दिल्ली के पारसमल मोदी, जैन कांफ्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा, जैन कांफ्रेस के महामंत्री शशीकुमार कर्नावट सहित कई जने उपस्थित रहे। व्यवस्था में श्री मरुधर केसरी जैन सदन संस्था पाली के अध्यक्ष मांगीलाल लुणावत, उपाध्यक्ष नौरतमल सांखला, मंत्री मगराज धोका, कोषाध्यक्ष जयंतीलाल मुथा, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष धनराज कांटेड, मंत्री रतनलाल लसोड़, श्री वर्धमन स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल के हितेश बरडिय़ा, विकास बुबकिया, पीयुष चौपड़ा आदि जुटे रहे।
जगह-जगह हुआ स्वागत
वरघोड़े का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। शहर के वर्धमान मार्केट, जैन मार्केट व राणा प्रताप चौक में वरघोड़े का स्वागत किया गया।
झांकियों ने मोहामन
वरघोड़े में भगवान महावीर के संदेश देती कई झांकियां शामिल रही। जिसमें शांति जैन पाठशाला के विद्यार्थियों ने संतों का वेशधरा। महिला बैण्ड शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रहा। वरघोड़े में पूरे रास्ते त्रिशला महिला मंडल भक्ति गीत गाते हुए माहैल को धर्ममय करते हुए चल रही थी।
कटारिया का किया स्वागत
पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का पुराना बस स्टैंड पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेन्द्र बोहरा, उपसभापति मूलसिंह भाटी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।