पाली

Student union election : कहीं एबीवीपी तो कहीं एनएसयूआई ने मारी बाजी, समर्थकों में जोश का माहौल

- पाली जिले के सुमेरपुर में एनएसयूआई तो रायपुर में एबीवीपी का बना पैनल Results of Student union election in pali :- कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सयुक्त सचिव एनएसयूआई व महासचिव एबीवीपी- लॉ कॉलेज में अध्यक्ष निर्दलीय तो अन्य तीन पदों पर एबीवीपी ने मारी बाजी- अन्य कॉलेजों में मतगणना जारी
2 min read
Aug 28, 2019
Student union election : कहीं एबीवीपी तो कहीं एनएसयूआई ने मारी बाजी, समर्थकों में जोश का माहौल
Student union election : कहीं एबीवीपी तो कहीं एनएसयूआई ने मारी बाजी, समर्थकों में जोश का माहौल

पाली। Result of student union election in pali : शहर सहित जिले के सात कॉलेजों में हुए छात्रसंघ चुनाव की बुधवार सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हो गई। कॉलेजों में चल रही मतगणना के साथ ही परिणाम आने शुरू हो गए हैं। लॉ कॉलेज, कन्या महाविद्यालय [ Girls college ], सुमेरपुर कॉलेज [ Sumerpur College ] व रायपुर कॉलेज [ Raipur College ] की मतगणना पूरी हो चुकी है।

लॉ कॉलेज [ Law college ] में अध्यक्ष निर्दलीय तो अन्य तीन पदों पर एबीवीपी [ ABVP ] ने बाजी मारी है। वहीं कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई [ NSUI ] व महासचिव पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। इसी तरह जिले के सुमेरपुर में एनएसयूआई तो रायपुर में एबीवीपी का पैनल बन गया है। इसको लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले की अन्य कॉलेजों में अभी मतगणना जारी है।

कन्या महाविद्यालय
कन्या महाविद्यालय में मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की चर्चित बोहरा, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की संतोष कुमारी मीणा, महासचिव पद पर एबीवीपी की नेहा लखारा व सयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई की लीला चौहान ने जीत दर्ज कर ली है।

लॉ कॉलेज
लॉ कॉलेज में मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी गीता बालोटिया, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हार्दिक बंसल, महासचिव पद पर एबीवीपी के गौतम आचार्य व सयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की कुसुम ने जीत दर्ज कर ली है।

सुमेरपुर कॉलेज
सुमेरपुर कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के भूपेन्द्रसिंह पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। बुधवार को हुई मतगणना के दौरान उपाध्यक्ष पद पर वर्षा कंवर, महासचिव पद पर कुलजीत कुम्पावत व सयुक्त सचिव पद पर देवाराम ने जीत दर्ज कर ली है।

सोजत कॉलेज
सोजत राजकीय महाविधालय में चारों पदों पर एनएसयूआई विजयी। अधयक्ष पद पर अतुल भट्ट, उपाघ्यक्ष पद पर पिंटू चौहान, महासचिव पद पर जवरीलाल तंवर व सयुक्त सचिव पद पर महेंद्र रहिया ने अपनी जीत दर्ज की। इस दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थक ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए।

सात कॉलेज के 8477 में से 6203 विद्यार्थियों ने किया मतदान
इस बार आठ हजार 477 में से 6203 विद्यार्थियों ने मतदान किया। सबसे अधिक बाली कॉलेज में 92.96 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पाली के कन्या महाविद्यालय में सबसे कम 60.46 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनावी मैदान में इस बार 69 प्रत्याशियों का भाग्य दाव पर लगा हुआ है। छुटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो जिले में मतदान शांतिपूर्ण ही हुआ।

कहां कितना मतदान हुआ
कॉलेज- मतदाता, मतदान, मत प्रतिशत
बांगड़ कॉलेज- 4298, 2939, 68.38
कन्या महाविद्यालय- 478, 289, 60.46
लॉ कॉलेज- 155, 137, 88.38
सोजत कॉलेज- 1413, 1119, 79.19
फालना कॉलेज- 839, 658, 78.42
बाली कॉलेज- 469, 436, 92.96
सुमेरपुर कॉलेज- 825, 625, 75.75

Updated on:
28 Aug 2019 03:08 pm
Published on:
28 Aug 2019 02:30 pm