
पाली। Result of students union election in Pali : छात्रसंघ चुनाव में जिले के सबसे बड़े बांगड़ महाविद्यालय [ Bangar College ] में इस बार बाजी पलट गई। एबीवीपी [ ABVP ] और एनएसयूआई [ NSUI ] का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया। कई साल तक कॉलेज में दबदबा बनाने वाली एनएसयूआई को भी तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। एबीवीपी से बगावत कर निर्दलीय [ Independents ] मैदान में उतरे गोपालसिंह राजपुरोहित ने 583 मतों से जीत दर्ज कराई। उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पद भी निर्दलीय पैनल जीता है।
इसी तरह, कन्या महाविद्यालय [ Girls college ] में एनएसयूआई ने कब्जा जमाया। एनएसयूआई की चर्चिल बोहरा चुनाव जीत गई। वहीं लॉ कॉलेज [ Law college ] में निर्दलीय गीता बालोटिया अध्यक्ष चुनी गईं। सुमेरपुर के राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई ने पूरे पैनल पर कब्जा जमाया। बाली में डीएएसएफआई का उम्मीद अध्यक्ष पद पर विजयी हुआ। फालना व रायपुर कॉलेज में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में एबीवीपी सफल रहीं। सोजत में भी एनएसयूआई का दबदबा रहा।
बांगड़ कॉलेज :
अध्यक्ष - गोपालसिंह राजपुरोहित, निर्दलीय (583 मतों से जीते)
उपाध्यक्ष - दीपक सोनी, निर्दलीय (452 मतों से जीते )
महासचिव - जयकुमार सावलानी, निर्दलीय (234 मतों से जीते )
संयुक्त सचिव - अजय, निर्दलीय (561 मतों से जीते)
कन्या महाविद्यालय :
अध्यक्ष - चर्चिल बोहरा, एनएसयूआई
उपाध्यक्ष - संतोषकुमारी, एनएसयूआई
महासचिव - नेहा लखारा, एबीवीपी
संयुक्त सचिव - लीला चौहान, एनएसयूआई
लॉ कॉलेज :
अध्यक्ष - गीता बालोटिया, निर्दलीय
उपाध्यक्ष - हार्दिक बंसल, एबीवीपी
महासचिव - गौतम आचार्य, एबीवीपी
संयुक्त सचिव - कुसुम, एबीवीपी
सुमेरपुर कॉलेज :
अध्यक्ष -भूपेन्द्रसिंह, एनएसयूआई (निर्विरोध)
उपाध्यक्ष - वर्षाकंवर, एनएसयूआई
महासचिव - कुलजीत कुम्पावत, एनएसयूआई
संयुक्त सचिव - देवाराम, एनएसयूआई
सोजत कॉलेज :
अध्यक्ष - अतुल भट्ट, एनएसयूआई
उपाध्यक्ष - पिंटू चौहान, एनएसयूआई
महासचिव - जवरीलाल तंवर, एनएसयूआई
संयुक्त सचिव - महेन्द्र रहिया, एनएसयूआई
बाली कॉलेज :
अध्यक्ष - करण चौधरी, डीएएसएफआई
उपाध्यक्ष - हिमांशु रावल, आरसीपी
महासचिव - मुकेश मीणा, डीएएसएफआई
संयुक्त सचिव -अजयकुमार, आरसीपी
फालना कॉलेज :
अध्यक्ष -महेन्द्र सीरवी, एबीवीपी
उपाध्यक्ष -फरहानखान, एनएसयूआई
महासचिव - जयपालसिंह, निर्दलीय
संयुक्त सचिव -मनीष वैष्णव, एबीवीपी