पाली

एेसा क्या हुआ जो इस विभाग को चलाना पड़ा ‘डंडा’, जानिए पूरी खबर में…

-केन्द्रीय उडऩदस्ते की जांच से परिचालक सचते-बिना टिकट यात्री ले जाने में आई कमी, बढ़ा यात्री भार
2 min read
Jan 30, 2019
Roadways depot news in pali
एेसा क्या हुआ जो इस विभाग को चलाना पड़ा ‘डंडा’, जानिए पूरी खबर में...

पाली। घाटे से जुंझ रही रोडवेज में जब से तीन से अधिक यात्री बिना टिकट पाए जाने पर परिचालक को निलम्बित करने का आदेश जारी हुआ है। उस समय से रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों संख्या घट गई है। पाली, फालना सहित अधिकतर डिपो का यात्री भार बढऩे लगा है।

रोडवेज के घाटे को कम करने व यात्री भार बढ़ाने के उद्देश्य से रोडवेज एमडी सावरमल वर्मा ने करीब दो माह पहले आदेश जारी किया कि रोडवेज बस में तीन या तीन से अधिक यात्री बिना टिकट मिलने पर परिचालक को निलंबित किया जाएगा। केन्द्रीय उड़द दस्ते का भी गठन किया। जो राज्य के किसी भी मार्ग पर जाकर रोडवेज बसों की आकस्मिक जांच करता है। इस आदेश के बाद परिचालक को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। इससे अब परिचालक सचेत हो गए हैं और बिना टिकट यात्रियों को ले जाने में परहेज करने लगे हैं। जिसका असर पाली, फालना सहित राज्य के अन्य कई डिपो में देखने को मिला। यात्री भार बढऩे से डिपो की आय में इजाफा होने लगा है।

पाली डिपो का एक परिचालक निलंबित
पाली डिपो की मुख्य प्रबंधक स्वाति मेहता ने बताया कि डिपो की पाली-बिलाड़ा मार्ग पर चलने वाली एक बस में जांच के दौरान पांच यात्री बिना टिकट मिले थे। जिस पर केन्द्रीय उडऩ दस्ते की टीम ने परिचालक जब्बरसिंह को निलंबित किया था। इसके बाद निलंबित होने के डर से अन्य परिचालक सचेत हो गए। फालना डिपो की मु य प्रबंधक रूचि पंवार ने बताया कि डिपो की 48 बसें रूट पर चल रही है। इस आदेश से उनके डिपो का यात्री भार भी बढ़ा है और वे स्वयं ज्यादातर समय रूट पर बसों की चेकिंग में रहती है।

राज्य भर में सामने आ रहा सकारात्मक असर
तीन या तीन से अधिक यात्री बिना टिकट मिलने पर अभी तक राज्य भर में 45 के करीब परिचालकों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। जिसका असर सकारात्मक देखने को मिल रहा है। अधिकतर डिपो की आय में इजाफा दर्ज किया गया। -सावरमल वर्मा, एमडी, राजस्थान रोडवेज, जयपुर

Published on:
30 Jan 2019 05:26 pm