पाली

एक दूजे का हाथ थाम लिया जीवन भर साथ निभाने का वादा…

मेवाड़ा कलाल समाज के 45वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में रहा मेले सा माहौल परिणय सूत्र में बंधे 43 जोड़े जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों ने की शिरकत

2 min read
Nov 13, 2017
vivah badha ke upay

सोजत.

ताम्बावती नगरी सोजत में अखिल राजस्थान क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज के तत्वावधान में रविवार को आयोजित 45 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 43 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह समिति की ओर से आयोजित 45वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबन्धुओं सहित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने शिरकत की।
विवाह सम्मेलन में पं. पांचाराम के आचार्यत्व में पंडितों ने वैदिक विधि विधान से विवाह की रस्में पूरी करवाई। मंत्रोच्चार के बीच 43 जोड़ों ने एकदूजे का हाथ थाम कर अग्नि के फेरे लगाकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। इससे पूर्व बैण्ड बाजों व ढोल थाली की धुन के बीच दूल्हे - दुल्हनों को बंदोली के रूप में मंडप पर लाया गया। विवाह सम्मेलन में खुशी का माहौल देखने को मिला। आयोजन स्थल पर दिनभर मेले सा माहौल रहा और वाहनों की रेलमपेल लगी रही। पांडाल में लोगों की भीड़ उमड़ती रही। नवविवाहित 43 जोड़ों को जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया।

इन्होंने की शिरकत

विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशोनायक, लेफ्टिनेंट कर्नल खुशवंत मेवाड़ा, क्षेत्रीय विधायक संजना आगरी, जोधपुर श्यामलाल मेवाड़ा, एडीजे जोधपुर सीमा मेवाड़ा, आईएएस, मुख्य सचिव राजस्व विभाग के खेमराज चौधरी, सुबीरकुमार आईएएस, राकेश जायवाल आईएएस, बांसवाड़ा कलक्टर भगवतीप्रसाद कलाल, पूजा पार्थ, आईपीएस डॉ. विष्णुकान्त, नंदकिशोर कलाल, एएसपी गोपालस्वरूप मेवाड़ा, आरएएस मुकेश मेवाड़ा, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, इन्द्रलाल कलाल, गोपालस्वरूप मेवाड़ा एडीशनल एस.पी भीलवाड़ा, मुकेश कलाल अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदयपुर , राजेश सुहालका आरएएस, श्रीमती कृष्णा मेवाड़ा, हंगामीलाल मेवाड़ा, विजयपालसिंह आहलुवालिया, श्रीमती सरला गुप्ता, श्रीमती कंचन सोलंकी, श्रीमती सोनु मालवीय, पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान, पालिका उपाध्यक्ष जुगलकिशोर निकुंम सहित अतिथियों का आयोजन समिति के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुरेश मेवाड़ा, सचिव महेंद्र मेवाड़ा, उपाध्यक्ष राजेंद्र मेवाड़ा, सहसचिव उमेश चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा सोजत, बाबुलाल मेवाड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष, सोजत परगना अध्यक्ष सी.एल मेवाड़ा, रामेश्वर मेवाड़ा, नेमीचंद पंवार, सोहन मेवाड़ा, अम्बालाल झाझपुरा द्वारा सत्कार किया गया।

ये रहे उपस्थित

सम्मेलन में कैलाश अखावत, राजेश अग्रवाल, मोहन जाट, घेवरचन्द मेवाड़ा, मंगलचन्द जैन, जगन्ननाथ महाराज, विजयराज मेवाड़ा, सुरेशचंद मेवाड़ा, किशनलाल, योगेश, मुकेश मेवाड़ा, गोपुत्र सेना के दिनेश मेवाड़ा सोजत, धर्मेश मेवाड़ा, गणपत मेवाड़ा, राजेंद्र मेवाड़ा सरदारसमंद, दिनेश मेवाड़ा सोजत, मुकेश पिंटु मेवाड़ा, धनराज, चेनाराम, जगदीश मेवाड़ा, हरिप्रकाश सहित बड़ी संख्या में समाजबन्धुओं ने सहयोग किया।

Published on:
13 Nov 2017 03:04 pm
Also Read
View All