पाली

VIDEO : यहां हर्षोल्लास से मनाई शिव जयंती, चढ़ाई ध्वजा

-पाली जिले के तखतगढ़ कस्बे में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा के तत्वावधान में हुआ आयोजन
less than 1 minute read
Feb 18, 2020
VIDEO : यहां हर्षोल्लास से मनाई शिव जयंती, चढ़ाई ध्वजा
VIDEO : यहां हर्षोल्लास से मनाई शिव जयंती, चढ़ाई ध्वजा

पाली/पावा। कंवला जालोर के महंत हरिपुरी महाराज ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिक के प्रति ध्यान लगाव बहुत जरूरी है। ताकि ईश्वर प्राप्ति हो सकती है। वे मंगलवार को जिले के तखतगढ़ कस्बे के सैनिक कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा के तत्वावधान में आयोजित शिव जंयती [ Shiva jayanti ] के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

इस मौके पर जालोर के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभारी रंजू बहन ने कहा कि मन के भीतर छिपे विकारों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है। बालोतरा की प्रभारी उमा बहन ने कहा कि स्वयं के भीतर अग्नि जलाकर संसार में अवगुणों को त्याग दे। इस मौके पर तखतगढ़ प्रभारी भावना बहन, किसान नेता जब्बरसिंह तरवाड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू रावल, मांउट आबू से ब्रह्मकुमार जगदीश भाई, कृष्णा भाई, प्रताप भाई, जीतु भाई, सिणधरी की प्रभारी मीना बहन, सायला से श्वेता बहन, उषा बहन सहित नगरवासियों ने मोमबत्तियां जलाकर भीतर को रोशन करने का संकल्प लिया।

शिव का किया ध्वजारोहण
समारोह के बाद आश्रम के छत पर महंत हरिपुरी के सानिध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने शिव का ध्वजारोहण करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी दीपाराम जीनगर, मनोहरसिंह, दिनेश सुथार, रतनलाल लुहार, दिनेश सुथार,अमृतलाल सुथार, पारसमल सुथार सहित आस-पास के गांवों से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Published on:
18 Feb 2020 09:17 pm