पाली

देशभर में स्वच्छता का नारा… यहां कचरे के बीच बन रहा भाजपा का दफ्तर

भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन 5 मार्च 2023 को हुआ, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रशेखर भूमि पूजन करने आए थे।

less than 1 minute read
Jan 09, 2025
पाली शहर के पांच मौखा पुलिया स्थित अघोषित डम्पिंग यार्ड के बीच निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय।

Construction of BJP office : पाली। पांच मौखा पुलिया पर आप यदि भूल से भी चले गए तो आपको शर्म आएगी। यहां आप जहां भी नजर दौड़ाएंगे तो कचरे के पहाड़ ही पहाड़ दिखेंगे। वह भी भाजपा के निर्माणाधीन कार्यालय के आसपास। देशभर में स्वच्छता का नारा देने वाली भाजपा का निर्माणाधीन कार्यालय कचरे के बीच बन रहा है। पांच मौखा पुलिया पर नगर निगम का अघोषित डम्पिंग यार्ड बना हुआ है। करोड़ों की लागत से अत्याधुनिक भवन बन रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। आने वाले महीनों में इसका शुभारंभ भी किया जा सकता है। लेकिन, सत्तासीन पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी यहां आते-जाते हैं, कचरा डालने पर कोई ऐतराज नहीं उठा रहा।

लोर्डिया बांध बना दिया बदसूरत

कचरे के कारण लोर्डिया बांध बदसूरत बन गया। बांध की पाळ पर कचरे के पहाड़ बने हैं। बांध में भी कचरा बिखरा है। झाडि़यांउगी है। जबकि, बांध में कई देशी-विदेशी प्रजाति के पक्षी विचरण करते हैं। लोर्डिया को वेटलैंड भी घोषित किया हुआ है। इसके बाद भी कोई सार-संभाल नहीं ले रहा। इससे बांध की हालत भी दयनीय है। कचरे के कारण यहां कोई जाता भी नहीं।

भूमि पूजन में जुटे थे पार्टी नेता

भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन 5 मार्च 2023 को हुआ था। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रशेखर भूमि पूजन करने आए थे। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, अविनाश गहलोत, जिलाध्यक्ष मंशाराम समेत विधायक और पार्टी के अन्य नेता भी शामिल हुए थे। पार्टी नेताओं के आगमन के बावजूद कार्यालय के आसपास कचरे के पहाड़ यथावत है। भवन निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है।

ऐसा होगा कार्यालय

-कांफ्रेस हॉल, प्रोजेक्टर, फर्नीचर, वाई-फाई की सुविधा होगी।

-जिलाध्यक्ष, संभाग प्रभारी, संगठन प्रभारी के चैंबर होंगे।

-आईटी रूम सुसज्जित होगा।

-पार्किंग, विजिंटर रूम इत्यादि होंगे।

-वीडियो कांफ्रेसिंग रूम

-कार्यकर्ताओं की बैठने की सुचारू व्यवस्था होगी।

Published on:
09 Jan 2025 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर