पाली

कलयुगी बेटे ने बूढ़े मां-बाप को घर से निकाला, कलेक्टर ने खिलाई रोटी

मंडली निवासी पेपी पत्नी पुनाराम मेघवाल रोटी की आस लगाए गांव से पाली कलेक्टर पहुंचे। बुजुर्ग दम्पती को देखकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रभानसिंह भाटी ने उनकी आपबीती सुनी तो वे भी दंग रह गए।
less than 1 minute read
Jun 08, 2023
son_evicted_parents_collector_helped_in_pali_latest_crime_news_1.jpg

पाली। जिसने पाल पोस कर बड़ा किया, आज वही मां-बाप बेटों के लिए बोझ बन गए। भूखे-प्यासे दम्पती को घर से बेदखल कर दिया। भूख से व्याकुल दम्पती न्याय की उम्मीद लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर चन्द्रभानसिंह भाटी ने पहले खाना खिलाया, फिर परिजनों को बुलाकर फटकार लगाई। बेटों के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में भरण पोषण का मामला भी दर्ज कराया गया है।

मंडली निवासी पेपी पत्नी पुनाराम मेघवाल रोटी की आस लगाए गांव से पाली कलेक्टर पहुंचे। बुजुर्ग दम्पती को देखकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रभानसिंह भाटी ने उनकी आपबीती सुनी तो वे भी दंग रह गए। महिला ने नम आंखों से कहा साहब, बेटा रोटी नहीं देता है और खेत भी ले लिया। अब हम कहां जाएं। उन्होंने कहा बेटे ढलाराम का एक्सीडेंट हो गया। दूसरा बेटा घीसाराम रोटी नहीं देता। पति को कानों से कम सुनाई देता है। अपने ही हमारी नहीं सुन रहे।

कलेक्टर में ही एडीएम ने खिलाया खाना
एडीएम भाटी ने दोनों बुजुर्ग दंपती को बिठाकर भोजन कराया। खाना खाते-खाते महिला के आंखों से आंसु निकल आए तो बुजुर्ग का मन भी पसीज गया। उन्होंने एडीएम भाटी को दुआएं देते हुए न्याय दिलाने की मांग की।

आपके आसपास भी ऐसे किसी बुजुर्ग को प्रताड़ना दी जा रही हो तो क्यूआर कोड स्कैन कर हमें बताएं। साथ ही यह भी राय दें कि बुजुर्गों की देखभाल के लिए क्या बेहतर किया जाना चाहिए।

Published on:
08 Jun 2023 02:58 pm