पाली

Gymnastics: जोधपुर पहले, पाली दूसरे व नागौर टीम तीसरे स्थान पर

राज्य स्तरीय सब जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम के साथ श्रेष्ठ खिलाडि़यों को नवाजा।
less than 1 minute read
Mar 11, 2024
Gymnastics: जोधपुर पहले, पाली दूसरे व नागौर टीम तीसरे स्थान पर
Gymnastics: जोधपुर पहले, पाली दूसरे व नागौर टीम तीसरे स्थान पर

राज्य स्तरीय सब जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन शहर के माली समाज भवन में हुआ। समारोह में विजेता टीमों व खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया।
जिला जिम्नास्टिक संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से आए खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि प्रतियोगिता में जोधपुर टीम पहले, पाली टीम दूसरे व नागौर की टीम तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत मुकाबलों में अंडर 14 वर्ष में पाली के हर्ष चांवरिया श्रेष्ठ ऑल राउंडर रहे। वहीं अंडर 12 में अलवर के उज्जवल व बालिका वर्ग में रविना नागौर श्रेष्ठ ऑलराउंडर रहे। समारोह में 150 खिलाडि़यों को ट्रॉफी के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 36 निर्णायकों व 20 पाली के कार्यकर्ताओं ने सेवा दी।

अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाया। सचिव भंवर गौरी ने बताया कि अतिथि पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, नगर परिषद उपसभापति ललित प्रीतमानी, गौतमचंद चौपड़ा, जिम्नास्टिक प्रदेश संरक्षक कानसिंह राठौड़, प्रदेश सचिव परमेश्वर प्रजापत व विनय बम्ब रहे। समारोह में आर्यवीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार, संघ उपाध्यक्ष रजनीश कर्नावट, संरक्षक शैतानसिंह सोनिगरा, धनराज आर्य, गुमानमल भंसाली, मूलसिंह भाटी, पार्षद मोहित साेलंकी, गणपत मेघवाल, कांति वैष्णव आदि मौजूद रहे।

Published on:
11 Mar 2024 10:33 am