
पाली। परिवहन विभाग कार्यालय [ Transport Department Office ] में सर्वर व सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी [ Technical failure in server and software ] की चलते करीब तीन हजार लाइसेंस [ vehicle license ] अटक गए हैं। ये लाइसेेंस अब वाहन चालकों [ vehicle driver ] को करीब बीस दिन देरी से मिलेंगे, ऐसे में नए लाइसेंस बनाने वाले वाहन चालकों को कुछ इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल किसी भी स्तर पर कुछ खास प्रयास नहीं हो रहे हैं।
पाली जिले के जोधपुर घुमटी रोड पर जिले का मुख्य परिवहन विभाग कार्यालय है। यहां गत दिनों बीएसएनएल की केबल खोदते समय केबल कटने से विभाग का मुख्य सर्वर बंद हो गया। इधर, लाइसेंस बनाने वाले सॉफ्टवेयर में भी खराबी हो गई, जो जयपुर मुख्यालय से ही ठीक हो सकता है। इन दोनों गड़बड़ी से करीब तीन हजार लाइसेंस अटक गए।
हाल ही में जिन लोगों ने लाइसेंस बनवाए, वे तैयार नहीं हुए। इन्हें तैयार होने में एक सप्ताह लग सकता है। इसके बाद इन्हें डाक विभाग के माध्यम से लाइसेंसधारी के मुख्य पते पर भेजा जाएगा, जिसमें पन्द्रह दिन लग सकते हैं। ऐसे में बीस दिन तक देरी संभव है।
जल्द ठीक होगा सिस्टम
सर्वर व सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी से कुछ दिक्कतें हो रही है। यह सिस्टम जल्द ठीक होगा। मुख्यालय व बीसएनएल कार्यालय बात की गई है। - राजेन्द्र दवे, डीटीओ, पाली।