पाली

ऐसी फिल्म जिसे देखकर तम्बाकू से हो जाएगी घृणा

जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयार करवाई फिल्म

less than 1 minute read
Oct 04, 2023
लघु फिल्म की सीडी का विमोचन करते अधिकारी।

पाली में तम्बाकू उत्पादों का उपयोग करने से होने वाली हानियों को फिल्म के माध्यम से बताया जाएगा। यह लघु फिल्म जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ पाली व बालाजी एड फिल्म्स ने मिलकर तैयार की है। इसके जरिए युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. इन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर के मरीजों में बढोतरी हो रही है, जो मौत का कारण बनता है। ऐसे ही दुष्परिणामों को दिखाने के लिए लघु फिल्म बनाई गई है। इसमें पाली के कलाकारों ने निशुल्क कार्य कर तम्बाकू का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया है।

सैनी ने निभाया किरदार
फिल्म निर्माण में तकनीकी सहयोग एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी ने किया। उन्होंने फिल्म में एक किरदार भी निभाया है। लघु फिल्म करीब आठ मिनट की है। फिल्म में एक बेरोजगार युवक रमेश की कहानी है, जो तम्बाकू का सेवन करता है। उसे कैंसर हो जाता है और उससे मौत भी। रमेश का पूरा परिवार तबाह हो जाता है। फिल्म में बाबूलाल साहु, विशाल सोनी, राकेश हटेला, सरिता जैन, पारसमल कुमावत ने अभिनय किया है।

सोशल मीडिया पर करेंगे प्रदर्शन
इस फिल्म की सीडी का विमोचन मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. राजेश गोयल, निर्देशक लक्ष्मीनारायण लच्छु आदि ने किया। इस फिल्म का प्रदर्शन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा। इसके साथ ही चैनलों पर भी प्रदर्शन करवाया जाएगा।

Published on:
04 Oct 2023 04:25 pm
Also Read
View All