1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम भजनलाल शर्मा ने किसानों और बेरोजगार युवाओं को लेकर की बड़ी घोषणा

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 तक पूरे राजस्थान के किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी। इससे अलावा उन्होंने बेरोजगार युवाओं को लेकर भी बड़ी घोषणा की।

3 min read
Google source verification

पाली

image

Santosh Trivedi

May 01, 2026

Rajasthan petrol, diesel and gas black marketing Strict action CM Bhajan Lal gave a big order to district collectors for natural gas

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोहट क्षेत्र के नया चेंडा स्थित राजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा आंजणी माता कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। हेलीकॉप्टर से चेंडा पहुंचे मुख्यमंत्री का साफा पहनाकर और मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके मुख्यमंत्री ने न केवल शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, बल्कि पाली जिले के लिए विकास कार्यों की झड़ी भी लगा दी।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र धर्म, संस्कृति और शिक्षा का अनूठा संगम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार देश में केवल चार जातियां हैं- महिला, युवा, किसान और मजदूर। यदि ये आगे बढ़ेंगे, तो देश स्वतः ही प्रगति करेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', उज्ज्वला योजना और हर घर नल कनेक्शन का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे इन प्रयासों से महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है।

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने चेंडा आश्रम की साध्वी भगवती बाई के तप की सराहना की और अपने पिता की स्मृति में गुरुकुल के लिए 5 लाख 51 हजार रुपए भेंट किए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महिला शक्ति अब कानून बनाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगी। क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर जोर दिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, पशुपालन मंत्री ओटाराम देवासी, पाली सांसद पीपी चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, पचपदरा विधायक अरूण चौधरी, सिवाणा विधायक हमीर सिंह भायल, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी पटेल, चेंडा आश्रम की साध्वी भगवती बाई, शिकारपुरा आश्रम मंहत दयाराम महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, भक्तराज पदमाराम महाराज, सांवलाराम, प्रो. खरताराम, चेंडा प्रशासक भगाराम पटेल सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

पाली के लिए सौगातों का पिटारा

मुख्यमंत्री ने पाली जिले के विकास कार्यों को गिनाते हुए कई घोषणाएं कीं:

  • जवाई बांध पुनर्भरण: माही डैम का पानी जवाई बांध में लाने के लिए डीपीआर पर कार्य चल रहा है।
  • पेयजल प्रोजेक्ट: जोधपुर और पाली शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए 2280 करोड़ रुपए की लागत से जवाई बांध फीडर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
  • औद्योगिक गलियारा: मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया (कांकाणी-रोहट) में 150 करोड़ और जोधपुर मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में 600 करोड़ रुपए से आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है।
  • बुनियादी ढांचा: पाली शहर में बांडी नदी के पुल पर 40 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन का निर्माण किया जाएगा।

सवा लाख सरकारी भर्तियां निकालेगी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 तक पूरे राजस्थान के किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी। वर्तमान में 24 जिलों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। युवाओं के लिए उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार सवा लाख सरकारी भर्तियां निकालेगी।

खास चर्चा: बेटियों से सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं के पास जाकर उनकी शिक्षा और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछा। जब बेटियों ने उच्च शिक्षा की इच्छा जताई, तो मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने जयपुर में अंग्रेजी सहित अन्य विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का भी सुझाव दिया, ताकि बेटियां वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सके।

अन्य प्रमुख घोषणाएं:

  • चेंडा आश्रम में पेयजल समस्या के समाधान के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा।
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का आह्वान।
  • नये उद्योगों की स्थापना और किसानों के लिए मुनाफे की खेती को प्रोत्साहन।

सीएम बोले- 350 पेपर करवाए, एक भी लीक नहीं हुआ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा: पिछली सरकार के राज में पेपर आउट होने के कई मामले सामने आए। युवाओं के साथ छल करने का काम किया गया, लेकिन हमने 2 साल में करीब 350 पेपर करवाए। एक भी लीक नहीं हुआ।