
पाली। Three death in accidents in pali : ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के नया गांव व आउटर सिग्नल के बीच रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट [ train accident ] में आने से एक वृद्धा की मौत [ Death of an old woman ] हो गई। घटना के बाद ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस [ pali police ] ने शव को बांगड़ अस्पताल [ Bangar Hospital ] की मोर्चरी में रखवाया। जिसका मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी लता बैगड़ के अनुसार शेखावास हाल न्यू शक्ति नगर निवासी कमला देवी (65) पत्नी मंगलाराम रैगर, पटरी पार कर रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। कम सुनने के कारण उसे ट्रेन का होर्न भी सुनाई नहीं दिया। इस दौरान ट्रेन की चपेट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस व औद्योगिक क्षेत्र थानाधिकारी किशोर सिंह भाटी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने बताया कि वृद्धा पैदल अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। मंगलवार सुबह मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करंट से लाइनमैन की मौत
निमाज। कस्बे में कार्य करते समय करंट से लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।
निमाज पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजेन्द्र सिंह देवड़ा ने बताया कि बागियाड़ा निवासी लाइनमैन भंवरसिंह पुत्र गायडसिंह राजपूत आकेली फीडर के अंतर्गत आने वाले खेड़ा देवगढ़ के बेरा मामार पर डिस्कॉम का कार्य कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कार्मिक की सूचना पर कनिष्ठ अभियंता प्रेमप्रकाश पटेल मौके पर पहुंचे। झुलसे लाइनमैन को निमाज के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना पर अधिशासी अभियंता महेन्द्र कुमार मीणा, सहायक अभियंता अमित मीणा, राजकुमार मीणा, बर सहायक अभियंता गौरव गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता प्रेमप्रकाश पटेल समेत डिस्कॉम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस व अधिकारियों ने घटनास्थल का भी जायजा लिया। चिकित्सालय में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
नदी में डूबने से युवक की मौत
निमाज। फूलमाल ग्राम पंचायत के खेड़ा मराजपुरा गांव से गुजरने वाली नदी डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सुपुर्द किया।
निमाज पुलिस ने बताया कि खेड़ामराजपुरा निवासी जयराम (30)पुत्र जोधाराम चौकीदार सोमवार सुबह खेड़ामराजपुरा गांव के पास से गुजरने वाली नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी के गड्ढे में धंसता चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने राहत के लिए आवाज लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाल निमाज के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।