पाली

Watch Video: यहां स्कूल बस ने टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, तीन जनो का बुरा हाल

पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के निकट की घटना

less than 1 minute read
Jan 19, 2024
हादसे में क्षतिग्रस्त टेम्पो व अस्पताल में घायल।

पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के निकट शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल की बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। जिससे तीन जने घायल हो गए। उन्हें बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी सन्नी [40] पुत्र नारायणलाल जो अपनी पत्नी [35] सुनीता साथ नई सब्जी मंड़ी से अपने टेम्पो में सब्जियां भरकर नया गांव जा रहा था। टेम्पो चालक सन्नी ने रास्ते में उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद निवासी अशमीर व उसके पुत्र अजहरुद्दीन जाति मुसलमान को भी अपने टेम्पो में बैठा दिया। इस दौरान सुमेरपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के निकट एक निजी स्कूल की बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी।

जिससे सन्नी, सुनीता व बालक अजहरुद्दीन घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल हालत में उन्हें बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। वहीं टेम्पो चालक सन्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में टेम्पो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Published on:
19 Jan 2024 07:33 pm
Also Read
View All