पाली

जिंदगी से हारे : पाली में दो युवतियों व एक युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का बुरा हाल

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Apr 22, 2019
Three people Suicide by hanging in Pali district
जिंदगी से हारे : पाली में दो युवतियों व एक युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का बुरा हाल

- पाली शहर में दो व सुमेरपुर में एक ने फंदा लगाकर दी जान

पाली। पाली शहर व सुमेरपुर में सोमवार को तीन जनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस, ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस व सुमेरपुर थाना पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

विवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाया आरोप
कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा ने बताया कि पुराना सब्जी मंडी निवासी रिंकू उर्फ यशोदा (40) पत्नी पूनमचंद मेवाड़ा का ससुराल पुराना सब्जी मंडी में है। उसने सुबह मकान में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, वहां से बांगड़ अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस व पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। मृतका के दो बच्चियां व एक लडक़ा है। पुलिस ने मृतका के भाई दिनेश मेवाड़ा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अकेला रहता था, फंदा लगाकर दी जान
ट्रांसपोर्ट नगर थाने के हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि धरीबा बिदासर जिला चुरू निवासी बाबूलाल पुत्र पेमाराम (23) कुमावत, पाली शहर के सूर्या कॉलोनी में कमरा किराया लेकर अकेला रहता था। वह मजदूरी करता था। सोमवार को उसने कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पंखे से लटककर युवती ने की आत्महत्या
सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना पुलिस अनुसार सांकरिया मिल गली सुमेरपुर निवासी विनिता (24) पुत्री मोहनलाल कुमावत ने रविवार रात अपने घर के कमरे में पंखे के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। सोमवार सुबह चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विशाल पुत्र मोहनलाल कुमावत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
22 Apr 2019 08:52 pm
Published on:
22 Apr 2019 08:52 pm