पाली

VIDEO : सूर्योदय के साथ हमराह हुए पालीवासी, मतदान की ली शपथ

- शहर के लखोटिया उद्यान में आयोजित पत्रिका के हमराह में शामिल हुए लोग
less than 1 minute read
Apr 07, 2019
patrika hamrah
सूर्योदय के साथ हमराह हुए पालीवासी, मतदान की ली शपथ

पाली। राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार की सुबह शहर के लाखोटिया उद्यान में हमराह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरवासियों ने लोकसभा चुनाव 2019 में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ ली।

सूर्योदय के साथ शहर के लाखोटिया उद्यान में राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित हमराह कार्यक्रम में शहरवासियों ने भाग लिया। लोगों ने मॉर्निंग वॉक के साथ योगा, डांस, कबड्डी, बैडमिंटन, झूला झूलते हुए खेलकूद में अपना हुनर दिखाया। इसके बाद 29 अप्रेल को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की शहरवासियों ने शपथ ली। इस मौके पर समाजसेवी बाबूलाल बोराणा, अरुण मेहता, ओमप्रकाश पंवार, नियाज मोहम्मद, मोहन भाटी, अनिल भाटी, गीता पंवार, मीनादेवी माली, रुक्मणी राठौड़, धीरज भोमा, सीमा वैष्णव, कांता पंवार, दीपिका वैष्णव, सीमा कच्छवाह, खुशबू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

किया योगाभ्यास

हमराह के दौरान स्वस्थ रहने के लिए कई इवेंट हुए। योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया और स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। इसके अलावा मॉर्निंग वॉक और लम्बी और ऊंची कूद में भी युवाओं ने हिस्सा लिया।

Updated on:
08 Apr 2019 12:45 pm
Published on:
07 Apr 2019 03:39 pm