पाली

Rajasthan Accident: कार की भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर तड़प रहे थे दो दोस्त, फिर कुचलते हुआ चला गया ट्रेलर

Rajasthan Road Accident: सूचना पर सोजत सीओ जेठूसिंह करनोत पुलिस जाप्ता सहित घटना स्थल पहुंचे तथा दोनों क्षत-विक्षप्त शवों को सोजत मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2025, 7:09 PM IST
Road accident
पुलिस जीप। (फाइल फोटो- पत्रिका)

राजस्थान के सोजत के चंडावल नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के समीप बाइक सवार दो युवकों को एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी, जिससे दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। इस बीच हाईवे पर तेजी से जा रहे एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए।

पहले कार ने मारी थी टक्कर

थानाधिकारी किशनाराम विश्नोई ने बताया कि सोजत से चंडावल की तरफ बाइक से जा रहे देवली कलां निवासी निर्मल बावरी (22) पुत्र बींजाराम एवं राजेन्द्र बावरी (23) पुत्र भेराराम को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क के बीच गिर गए तथा बाइक सड़क किनारे जा गिरी।

यह वीडियो भी देखें

अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू

घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। इस बीच सड़क के बीच पड़े दोनों घायलों को कुचलते हुए एक ट्रेलर चालक भी वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर सोजत सीओ जेठूसिंह करनोत पुलिस जाप्ता सहित घटना स्थल पहुंचे तथा दोनों क्षत-विक्षप्त शवों को सोजत मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल अज्ञात दोनों वाहनों की तलाश शुरू की है।

Updated on:
4 Jun 2025, 7:09 PM IST
Published on: