पाली

पाली : वृद्धा को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी लूटने की वारदात का राजफाश

- दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी वारदात- सदर थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
Mar 27, 2021
पाली : वृद्धा को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी लूटने की वारदात का राजफाश
पाली : वृद्धा को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी लूटने की वारदात का राजफाश

पाली। सदर थाना क्षेत्र के उतवण गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व घर में सो रही वृद्धा को बंधक बनाकर घर से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लूटने की वारदात का सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश कर दिया।

पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के अनुसार 21 नवम्बर 2019 को ओमपुरी पुत्र नवलपुरी गोस्वामी निवासी उतवण ने मामला दर्ज करवाया था कि उसके भाई देवपुरी की मृत्यु हो चुकी हैं। भाभी लीला देवी बुजुर्ग है। वह अकेली ही उतवण में रहती है। रात में लुटेरे उसके घर में घुस गए और बरामदे में सो रही उसकी भाभी के हाथ पांव बांध दिए और मुंह पर कपड़ा बांधकर मारपीट की। घर से 15 तोला सोना, दो किलो चांदी व छह हजार रुपए लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इस मामले में एएसपी तेजपाल सिंह, सीओ ग्रामीण श्रवणदास संत, सदर थानाधिकारी भंवरलाल पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने इस मामले में दो जनों को बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपियों से खेतावास, सांपा, गोल निम्बड़ा, उतवण, पड़ासला सहित आसपास हुई नकबजनी की वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है। मामले के राजफाश में खैरवा चौकी प्रभारी समंदर सिंह राजपुरोहित व कांस्टेबल जगदीश विश्नोई की भूमिका मुख्य रही।

Published on:
27 Mar 2021 08:08 am